,

भारतीय हॉकी टीम ने एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी 2024 खिताब जीतकर रचा इतिहास, चीन को 1-0 से हराया

Indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी 2024 का खिताब अपने नाम कर लिया है। हरमनप्रीत की कप्तानी वाली इस युवा टीम ने फाइनल मुकाबले में चीन को हरा दिया। मंगलवार को खेले गए इस मुकाबले को भारत ने 1-0 से अपने नाम किया। भारत का एक मात्र गोल डिफेंडर जुगराज सिंह ने किया।

कैसा रहा मुकाबला

शुरुआत में मुकाबला काफी अच्छा चल रहा था। तीन क्वार्टर तक दोनों टीमें गोलरहित रही और बराबरी पर चल रही थी। हालांकि, जुगराज ने 51वें मिनट में मैदानी गोल कर भारत को बढ़त दिलाई। यही नहीं इसके बाद अंतिम सीटी बजने तक यानी मैच खत्म होने तक चीन को गोल करने से रोका। इस मैच में कप्तान हरमनप्रीत एक भी गोल नहीं कर सके। इसके बावजूद उन्होंने जुगराज को गोल दागने में मदद की।

पांचवीं बार भारत बना विजेता
भारतीय टीम ने पांचवीं बार इस टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया है। दिलचस्प बात यह है कि टीम लगातार दूसरी बार विजेता बनकर उभरी है। भारत ने सबसे पहले 2011 में पाकिस्तान को हराकर एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था। इसके बाद फिर साल 2016 में पाकिस्तान को हराकर इस ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया। भारतीय टीम ने 2023 में मलेशिया को फाइनल में हराकर चौथे बार इस टूर्नामेंट का खिताब जीता और अब रिकॉर्ड पांचवीं बार विजेता बनने में सफल रही। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम है।

Jamtara Cyber Crime: जामताड़ा में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara Cyber Crime जामताड़ा में साइबर अपराध के खिलाफ…

Kolhan Contractors Association: कोल्हान कॉन्ट्रैक्टर्स संघ ने परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ से की मुलाकात, निर्माण कार्यों की समस्याएं उठाईं

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Kolhan Contractors Association कोल्हान कॉन्ट्रैक्टर्स संघ के प्रतिनिधिमंडल ने…

Yogi Adityanath: अयोध्या में जलने वाला एक-एक दीप पूरे यूपी की समृद्धि और विकास का प्रतीक : सीएम योगी

Yogi Adityanath मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या में प्रज्ज्वलित होने…

चिरंजीवी और Ram Charan ने अमित शाह से की मुलाकात, AI और डीपफेक के बढ़ते खतरे पर हुई चर्चा

Ram Charan: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार चिरंजीवी और उनके बेटे अभिनेता राम…