भारतीय बॉक्सिंग टीम दुबई इंटरनेशनल टूर्नामेंट के लिए रविवार प्रातः दिल्ली से रवाना होगी: डॉ. राकेश मिश्र

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

नई दिल्ली : भारतीय पुरुष बॉक्सिंग टीम रविवार प्रातः दिल्ली से दुबई के लिए रवाना होगी, जहाँ 2 से 14 दिसंबर 2025 तक आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित दुबई इंटरनेशनल बॉक्सिंग टूर्नामेंट में वह भाग लेगी। यह पूरी टीम इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन के महासचिव श्री राकेश ठाकरान के नेतृत्व में प्रस्थान करेगी। 13 सदस्यीय भारतीय दल में देशभर से चयनित शीर्ष खिलाड़ी शामिल हैं, जिन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी मजबूत पहचान बनाई है।

उनके साथ कोचिंग स्टाफ, मैनेजर, टीम डॉक्टर और तकनीकी अधिकारी भी यात्रा करेंगे, जो टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों को हर आवश्यक सहयोग प्रदान करेंगे।

13 बॉक्सर शामिल हैं भारतीय दल में: राकेश ठाकरान
दुबई जाने वाले बॉक्सरों में 48 किलोग्राम वर्ग में राजस्थान के देवेंद्र सिंह सोलंकी, 48–51 किग्रा में हरियाणा के आशु, 51–54 किग्रा वर्ग में पंजाब के अनुभवी मनोज कुमार और 54–57 किग्रा में हरियाणा के सचिन जैसे खिलाड़ी टीम की प्रमुख ताकत हैं।
इसके अलावा मोहित ठाकुर, शुभम, प्रवीन कुमार, यशपाल, अंकित कुमार, प्रवेश कुमार, हरपाल सिंह, आकाश कछारी और विक्रमजीत सिंह जैसे प्रतिभाशाली बॉक्सर्स हालिया राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं विशेषतः अयोध्या में आयोजित केएससी कप: 2025 में शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं।

टीम के कोचिंग पैनल में डॉ. राजीव गोदारा, संदीप कुमार, जसप्रीत सिंह, धर्मेंद्र सिंह और जगदीश प्रसाद शामिल हैं, जबकि संजीब हांडिक और श्रीमती रेनू परमार मैनेजर के रूप में दल का संचालन करेंगे।

भारतीय टीम के डॉक्टर विपिन कुमार खिलाड़ियों की फिटनेस पर नज़र रखेंगे और कर्नल रविंद्र सिंह परमार बतौर रैफरी/जज भारतीय प्रतिनिधित्व को तकनीकी मजबूती देंगे।

इंटरनेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशन (IBA) द्वारा 8 मिलियन डॉलर यनि 72 करोड रूपए के नगद पुरस्कार दिये जायेंगे :
दुबई इंटरनेशनल टूर्नामेंट में 30 नवंबर से ही तकनीकी औपचारिकताओं की पूर्ति होगी। इसमें एशिया, यूरोप और मध्य पूर्व के 194 देशों के शीर्ष बॉक्सर्स भाग ले रहे हैं। भारतीय टीम की तैयारी, खिलाड़ियों की उपलब्धियाँ और राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्र जी का नेतृत्व टीम के मनोबल को और ऊँचा कर रहा है। पूरा दल इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय चुनौती में देश का तिरंगा ऊँचा फहराने के लिए प्रतिबद्ध है।

Horoscope: 19-03-26

Horoscope: 19 मार्च 2026 का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर

GuidelineRates Bpl : कलेक्टर गाइडलाइन दरों पर हुआ मंथन, समिति की बैठक में 63 सुझावों पर हुई चर्चा

GuidelineRates : जिला मूल्यांकन समिति की बैठक में रियल एस्टेट, ग्रामीण दरों

Agriculture Reform : लोकसभा में कृषि पर शिवराज सिंह चौहान का दमदार जवाब, मोदी सरकार के काम गिनाए

Agriculture Reform : MSP, सिंचाई, डिजिटल एग्रीकल्चर और प्राकृतिक खेती पर सरकार

mp-homeguards : होमगार्ड और सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स आपदा में निभाते हैं अहम जिम्मेदारी: सीएम

mp-homeguards : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवी समागम 2026

IndiaHelpsIran : भारत ने ईरान को भेजी मदद, दूतावास ने जताया आभार

by: vijay nandan IndiaHelpsIran : मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच

Korba Elderly Attack : कोरबा में बुजुर्ग पर हमला, आंख फोड़कर फरार हुए अज्ञात हमलावर

Korba Elderly Attack : जिले के चैतमा चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बर्रा

CM Dr Yadav Blog : नव संवत्सर, कृषि, जल और विकास के रोड मैप का संकल्प

लेखक: डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री CM Dr Yadav Blog : चैत्र शुक्ल

Faridabad : फरीदाबाद में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, कई घर और दुकानें धराशाही

रिपोर्ट- संदीप चौधरी faridabad-illegal : फरीदाबाद, शहर के मुजेसर क्षेत्र में प्रशासन

Korba Navratri Procession: कोरबा में चैत्र नवरात्रि पर भव्य शोभायात्रा की तैयारी

Korba Navratri Procession: कोरबा। चैत्र नवरात्रि और हिंदू नव वर्ष 2026 को

Kaladhungi में दिनदहाड़े दिखे तेंदुए के शावक, गांव में फैली दहशत

Report by: Mukesh Chandra Kaladhungi: उत्तराखंड के कालाढूंगी वन क्षेत्र के अंतर्गत

rahul-gandhi-priyanka : नितिन गडकरी से राहुल और प्रियंका गांधी की मुलाकात, जानिए क्या रही वजह

rahul-gandhi-priyanka : नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने

MP Chhattisgarh Coordination: रायपुर में मध्यप्रदेश के डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ला की CM विष्णु देव साय से मुलाकात

MP Chhattisgarh Coordination: रायपुर। मध्यप्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने छत्तीसगढ़