Women’s WC 2025: भारत-पाकिस्तान मुकाबले की तैयारी पूरी, क्या हो सकती है संभावित प्लेयिंग XI

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Women's WC 2025: भारत-पाकिस्तान मुकाबले की तैयारी पूरी, क्या हो सकती है संभावित प्लेयिंग XI

BY: MOHIT JAIN

महिला वर्ल्ड कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला आज 5 अक्टूबर को कोलंबो के मैदान पर खेला जाएगा। भारत ने अपने पहले मुकाबले में श्रीलंका को 59 रनों से हराकर शानदार शुरुआत की थी, वहीं पाकिस्तान को अपने पहले मैच में बांग्लादेश से हार का सामना करना पड़ा था। अब टीम इंडिया की नजरें लगातार दूसरी जीत हासिल करने पर हैं।

ओपनिंग जोड़ी

पाकिस्तान के खिलाफ स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल को ओपनिंग की जिम्मेदारी मिल सकती है। मंधाना विस्फोटक बल्लेबाजी में माहिर हैं और शानदार लय में भी चल रही हैं। प्रतिका रावल टिककर बैटिंग करती हैं और तकनीकी तौर पर मजबूत हैं। तीसरे नंबर पर हरलीन देओल को मौका मिल सकता है, जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ पहले मैच में शानदार पारी खेलते हुए 48 रन बनाए थे।

मिडिल ऑर्डर और विकेटकीपर

चौथे नंबर पर कप्तान हरमनप्रीत कौर बल्लेबाजी करेंगी। पाँचवें नंबर पर जेमिमा रोड्रिगेज को उतारा जा सकता है, जो रन बनाने में संघर्ष कर रही हैं लेकिन टीम मैनेजमेंट उन पर भरोसा जताएगा। विकेटकीपर की जिम्मेदारी ऋचा घोष के कंधों पर होगी।

ऑलराउंडर और गेंदबाज

ऑलराउंडर के तौर पर दीप्ति शर्मा को मौका मिल सकता है। दीप्ति ने श्रीलंका के खिलाफ 53 रन बनाए और तीन विकेट भी हासिल किए। गेंदबाजी आक्रमण में श्री चारानी, क्रांती गौड, अरुंधति रेड्डी और स्नेह राणा को शामिल किया जा सकता है, जिन्होंने हाल ही में बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

संभावित भारतीय प्लेइंग 11

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल, हरलीन देओल, जेमिमा रोड्रिगेज, ऋचा घोष, दीप्ति शर्मा, श्री चारानी, क्रांती गौड, अरुंधति रेड्डी और स्नेह राणा।

टीम इंडिया महिला वर्ल्ड कप 2025 में पाकिस्तान के खिलाफ जीत के लिए पूरी तरह तैयार है। मजबूत बल्लेबाजी और संतुलित गेंदबाजी के साथ भारतीय टीम का लक्ष्य लगातार दूसरी जीत हासिल करना होगा।

Horoscope Today 9 March 2026 : आज का राशिफल

Horoscope Today 9 March 2026 : मेष (Aries)आज का दिन आपके लिए

AshoknagarDevelopment : रंग पंचमी पर मुख्यमंत्री ने खोला खजाना, ₹115.35 करोड़ से बदलेगी अशोकनगर की तस्वीर

AshoknagarDevelopment : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर किया उत्कृष्ट काम करने वाली महिलाओं

MP educationist news : शिक्षक समुदाय के मार्गदर्शक सुरेंद्रनाथ दुबे का निधन

MP educationist news : मध्यप्रदेश के वरिष्ठ शिक्षाविद् Surendranath Dubey का रविवार,

Opium Cultivation Controversy: अफीम की खेती को लेकर सियासत तेज, कांग्रेस के आरोपों पर बीजेपी का पलटवार

Opium Cultivation Controversy: कांग्रेस के आरोपों पर बीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस रायपुर।

Drug Seizure Raipur: नशे के खिलाफ क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्यवाही, 6.4 किलो गांजा जब्त

Drug Seizure Raipur: शातिर तस्कर की पत्नी को रंगे हाथों गिरफ्तार रायपुर।