,

Ind vs Nz 2nd Test: दूसरे दिन का खेल खत्म, न्यूजीलैंड ने बनाई 301 रन की मजबूत बढ़त, जानिए भारत का हाल

Ind vs Nz 2nd Test

पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में भारत बनाम न्‍यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। मैच का दूसरे दिन ही भारत की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दूसरे दिन भारत ने 16 रन आगे की पारी शुरू की थी लेकिन महज 156 रनों में ही बिखर गई। वहीं, न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में 5 विकेट में 198 रन बनाकर लीड़ को 301 रन पहुंचा दिया है। टॉम ब्लंडेल और ग्लेन फिलिप्स क्रीज में मौजूद हैं।

फिर वॉशिंगटन की सुंदर गेंदबाजी
मैच के दूसरी पारी में भी वॉशिंगटन ने अपनी सुंदर गेंदबाजी से सबको हैरान कर दिया। उन्होंने आज 19 ओवर में 56 रन देकर चार विकेट झटके। वहीं पहली पारी के 7 विकेट भी उनके नाम हैं। इस बार भी सुंदर का साथ अश्विन ने दिया। उन्होंने 17 ओवर में 64 रन देकर एक विकेट लिया।

कुछ ऐसा रहा भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन
भारत के बल्लेबाजी मात्र 156 रन में ही सिमट गई। जिसमें सबसे अधिक 38 रन की पारी जड़ेजा ने खेली। वहीं, गिल और जायसवाल ने 30 – 30 रन बनाएं। पंत और सुंदर ने 18-18 रनों की पारी खेली। कप्तान रोहित 0 रन में पॉवेलियन लौटे थे जबकि विराट कोहली ने महज 1 रन बनाया था। न्यूजीलैंड की ओर से मिचेल सैंटनर ने 7 विकेट झटके। ग्लेन फिलिप्स को 2 और साउदी को 01 विकेट मिला था।

न्यूजीलैंड की दूसरी पारी
दूसरी पारी में न्यूजीलैंड के लिए कप्तान टॉम लाथम ने सबसे ज्यादा 86 रन बनाए। वहीं, डेवोन कॉनवे 17 रन, विल यंग 23 रन, रचिन रवींद्र नौ रन, डेरिल मिचेल 18 रन बनाकर आउट हुए। टॉम ब्लंडेल और ग्लेन फिलिप्स क्रीज में मौजूद हैं।

Jashpur News: 1.80 लाख रुपये में बच्चे का सौदा करने का आरोप, मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Jashpur News: जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बच्चे की कथित खरीद-फरोख्त…

Haridwar News: लक्सर में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर FDA का छापा, 10 कुंतल पनीर और सामग्री नष्ट

Haridwar News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन…

Pakistan Emergency: इमरान खान के गढ़ खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी, क्या शहबाज सरकार का दांव उल्टा पड़ेगा?

Pakistan Emergency: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ…

Ambala News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, अंबाला कैंट में लगा फ्री मेडिकल चेकअप कैंप

Ambala News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में देशभर में…