,

Ind Vs Ban: दूसरे टेस्ट का दूसरा दिन भी बारिश में धुला, निराश होकर होटल लौटे खिलाड़ी

Ind Vs Ban

India vs Bangladesh, 2nd Test Day 2: उत्तर प्रदेश के कानपुर में बारिश का कहर जारी है। भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट मैच का दूसरा दिन भी बारिश के भेट चढ़ गया। मैच के दूसरे दिन एक भी गेंद नहीं फेंकी गई और खेल खत्म कर दिया गया। बीते दिन मैच के पहले दिन 35 ओवर का खेल होने के बाद खेल खत्म कर दिया गया था।

होटल लौटे खिलाड़ी
दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन सभी खिलाड़ी स्टेडियम तो पहुंचे लेकिन जल्द ही फिर अपने होटल लौट गए। सुबह से ही कवर्स से मैदान को ढका गया था। भारी बारिश की वजह से मैदान में कवर्स के ऊपर पानी जमा है। पिछले एक घंटे से बारिश तो नहीं हो रही लेकिन कवर्स हटाए नहीं गए थे। सुपरसोपर्स काम में जुटे हुए हैं, लेकिन खेल होने की संभावना नहीं दिखी।

कुछ ऐसा रहा अब तक का मैच
मैच में भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले दिन के खेल खत्म होने तक मोमिनुल हक की नाबाद 40 रनों की पारी की बदौलत बांग्‍लादेशी टीम ने तीन विकेट खोकर 107 रन बना लिए हैं। भारत की ओर से आकाश दीप ने दो विकेट लिए, जबकि आर अश्विन ने एक विकेट लिया।

भारत को पहली सफलता आकाश दीप ने बांग्‍लादेशी ओपनर जाकिर शादमान इस्लाम को आउट कर दिया। लंच से पहले मुश्किल समय में मोमिनुल और शांतो ने बांगलादेशी बल्लेबाजी को संभाल कर रखा, लंच के बाद, अश्विन गेंदबाजी के लिए वापस आए और शांतो को इन-ड्रिफ्टर से एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। बांग्लादेश की ओर से बांग्लादेशी कप्तान नजमुल शांतो 31 रन बनाएं। शादमान इस्लाम 36 गेंद में 24 रन बनाकर आउट हुए जबकि जकीर हसन बिना खाता खोले ही चल बसे। मोमिनुल हक 40 रन और मुशफिकुर रहीम छह रन बनाकर खेल रहे हैं।

बारिश से रद्द हुआ मैच तो बांग्लादेशी टीम को होगा फायदा

मैच में अगर लगातार बारिश बारिश जारी रही तो बांग्‍लादेशी टीम को फायदा हो सकता है। बारिश की वजह से ज्‍यादातर मैच ड्रॉ हो जाते हैं, हांलाकि मैच अगर बारिश के वजह से टाई पर भी खत्‍म होता है तो भारत यह सीरीज अपने नाम कर लेगा। लेकिन, टेस्ट चैंपियनशिप में भारत को नुकसान हो सकता है।

Jashpur News: 1.80 लाख रुपये में बच्चे का सौदा करने का आरोप, मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Jashpur News: जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बच्चे की कथित खरीद-फरोख्त…

Haridwar News: लक्सर में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर FDA का छापा, 10 कुंतल पनीर और सामग्री नष्ट

Haridwar News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन…

Pakistan Emergency: इमरान खान के गढ़ खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी, क्या शहबाज सरकार का दांव उल्टा पड़ेगा?

Pakistan Emergency: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ…

Ambala News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, अंबाला कैंट में लगा फ्री मेडिकल चेकअप कैंप

Ambala News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में देशभर में…