,

GWALIOR: पुरानी रंजिश के कारण युवक के साथ मारपीट

In Ghatigaon police station area of ​​Gwalior, two people beat up a young man with sticks and rods who had come to abuse him at home over an old dispute.

ग्वालियर के घाटीगांव थाना क्षेत्र में पुराने विवाद पर घर पर गाली गलौज करने आए एक युवक के साथ दो लोगों ने लाठी-सरियों से जमकर मारपीट की है.मारपीट की घटना में युवक गंभीर रूप से लहू लुहान होकर घायल हो गया है जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. तो वहीं पुलिस ने भी तुरंत कार्रवाई करते हुए मारपीट करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।दरअसल ग्वालियर के घाटीगांव थाना क्षेत्र के रहने वाले नीरज पुत्र मुन्नालाल शर्मा का आंतरी गांव निवासी ऋतुराज और धर्मवीर सिंह गुर्जर से पुराना विवाद है. नीरज विगत रोज आंतरी स्थित ऋतुराज के घर पहुंचा था और उसने घर के बाहर खड़े होकर जमकर गाली गलौज भी किया।

जिस वक्त यह घटना हुई उस समय ऋतुराज और धर्मवीर घर पर नहीं थे और जब वे परिजनों की सूचना पर घर तक पहुंचे तब तक नीरज वहां से निकलकर आंतरी रोड पर पहुंच गया था. रास्ते में ऋतुराज और धर्मवीर ने उसे घेर कर लाठी और सरिया से उसके साथ जमकर मारपीट की मारपीट की। इस घटना में नीरज गंभीर रूप से घायल हुआ है राहगीरों द्वारा नीरज के परिजनों को मामले की सूचना दी गई.मौके पर पहुंचे परिजनों ने नीरज को अस्पताल में भर्ती कराया है वहीं घाटीगांव थाना पुलिस ने नीरज शर्मा के साथ मारपीट करने वाले दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है और फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है।

Jashpur News: 1.80 लाख रुपये में बच्चे का सौदा करने का आरोप, मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Jashpur News: जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बच्चे की कथित खरीद-फरोख्त…

Haridwar News: लक्सर में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर FDA का छापा, 10 कुंतल पनीर और सामग्री नष्ट

Haridwar News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन…

Pakistan Emergency: इमरान खान के गढ़ खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी, क्या शहबाज सरकार का दांव उल्टा पड़ेगा?

Pakistan Emergency: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ…

Ambala News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, अंबाला कैंट में लगा फ्री मेडिकल चेकअप कैंप

Ambala News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में देशभर में…