Illegal Opium Farming : एक एकड़ में लहलहाती अफीम की फसल, संयुक्त टीम ने की कार्रवाई
संवाददाता – भूपेन्द्र गबेल
Illegal Opium Farming : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के तमनार थाना क्षेत्र अंतर्गत आमाघाट गांव में अवैध अफीम की बड़े पैमाने पर खेती का सनसनीखेज मामला सामने आया है। केलो नदी के पाझर नाला किनारे करीब एक एकड़ में अफीम की फसल पाए जाने से प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है।

Illegal Opium Farming : सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस, आबकारी विभाग और एफएसएल की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस अवैध खेती को काफी समय से गुप्त तरीके से किया जा रहा था। स्थानीय ग्रामीणों को इसे “मसाले की फसल” बताकर गुमराह किया गया था।

Illegal Opium Farming : मामले में मार्शल सांगा (40 वर्ष), निवासी जिला खूंटी (झारखंड) को हिरासत में लिया गया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है और पूरे नेटवर्क की जांच जारी है।
Illegal Opium Farming : इस घटना के सामने आने के बाद प्रदेश की सियासत भी गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए ऐसे अवैध कारोबार को संरक्षण देने का आरोप लगाया है।
फिलहाल पुलिस और अन्य एजेंसियां इस मामले की गहराई से जांच कर रही हैं और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस अवैध खेती के पीछे और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

