,

दिल्ली में फिर पकड़ी गई भारी मात्रा में ड्रग्स, करीब 2,000 करोड़ रुपए बताई गई कीमत

drugs in Delhi

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली के रमेश नगर से 200 किलोग्राम कोकीन जब्त की है। जब्त की गई कोकीन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 2,000 करोड़ रुपये है। इसकी जानकारी खुद दिल्ली पुलिस ने साझा की है। यह इस महीने की दूसरी बड़ी ड्रग बरामदगी है। पुलिस का कहना है कि ताजा बरामदगी में शामिल गिरोह इसी गिरोह का हिस्सा है। पिछले हफ्ते ही दिल्ली पुलिस ने 560 किलोग्राम से अधिक कोकीन और 40 किलोग्राम मारिजुआना जब्त किया था। कोकीन और 40 किलोग्राम मारिजुआना की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 5,000 करोड़ रुपये से अधिक थी। जानकारी के अनुसार, ड्रग्स को एक अंतरराष्ट्रीय मॉड्यूल द्वारा ले जाया जा रहा था, और इसे अब तक का सबसे बड़ा ड्रग भंडाफोड़ बताया गया है।

अब तक सात हजार करोड़ रुपए की ड्रग जब्त

बता दें कि, दिल्ली में एक महीने के अंदर सात हजार करोड़ रुपए की ड्रग जब्त की गई है। ड्रग तस्करी मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। ड्रग तस्करी का इंटरनेशनल सिंडिकेट सामने आया है। इस मामले में अब ईडी की भी एंट्री हो गई है। ईडी द्वारा दिल्ली पुलिस से ड्रग केस की फ़ाइल मांगी गई है।

तस्कर विदेश भागा

जानकारी के अनुसार हजारों करोड़ रुपए की ड्रग की तस्करी में अहम आरोपी विदेश भाग गया है। इस तस्कर की पहचान अभी तक उजागर नहीं की गई है। जिस कार में ड्रग रखा था उसमें लगे जीपीएस को ट्रैक करते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल पहुंची थी। मौके से दो सौ किलो ड्रग बरामद हुई है। दिल्ली पुलिस समेत जांच एजेंसियों को देश भर में एक्टिव ड्रग सिंडिकेट के बारे में अहम लीड मिली है। इसके आधार पर आगे भी कई जगह छापेमारी की जाएगी।

भोपाल से भी बरामद हुई थी 1800 करोड़ की ड्रग

इसी महीने मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से 1800 करोड़ रुपए की ड्रग और कच्चा माल बरामद हुआ था। भोपाल में बंद फैक्ट्री में ड्रग बनाने का काम हो रहा था। एनसीबी और गुजरात एटीएस की संयुक्त कार्रवाई में ड्रग की इतनी बड़ी खेप मिली थी।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: रविवार, 1 नवंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की शादी, सोशल मीडिया पर साझा की पहली तस्वीर

Omar Abdullah Marriage जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान…

Ganja Smuggling : जबलपुर में ट्रक पकड़ा, ₹4 करोड़ का गांजा जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार

रिपोर्ट- सोमनाथ मिश्रा Ganja Smuggling : जबलपुर, मध्यप्रदेश में नशे के अवैध…