Hockey World Cup 2026: हॉकी विश्व कप 2026 का आयोजन नीदरलैंड्स और बेल्जियम की संयुक्त मेजबानी में होगा। टूर्नामेंट 15 अगस्त से शुरू होकर 30 अगस्त को फाइनल मैच के साथ समाप्त होगा। FIH ने पुरुष और महिला इवेंट के ग्रुप्स का ऐलान कर दिया है।
Hockey World Cup 2026: पुरुष टीम को मिला पूल-डी में भारत-पाकिस्तान मुकाबला
पुरुष हॉकी में भारत और पाकिस्तान को पूल-डी में रखा गया है। इस ग्रुप में भारत और पाकिस्तान के अलावा इंग्लैंड और वेल्स की टीम भी शामिल है। सभी मैच नीदरलैंड्स में खेले जाएंगे। शेड्यूल का विवरण 18 मार्च को जारी होने की उम्मीद है।
डिफेंडिंग चैंपियन जर्मनी को पूल-B में बेल्जियम, फ्रांस और मलेशिया के साथ रखा गया है।
Hockey World Cup 2026: भारत-पाकिस्तान का विश्व कप रिकॉर्ड
भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक 5 बार मुकाबला हुआ है। इनमें से भारत ने 3 मैच जीते हैं जबकि पाकिस्तान ने 2 में जीत हासिल की है। पिछली बार दोनों टीमों की भिड़ंत 2010 में नई दिल्ली में हुई थी, जिसमें भारत ने 4-1 से जीत दर्ज की थी।
Hockey World Cup 2026: पुरुष हॉकी विश्व कप 2026 ग्रुप्स
- पूल A: नीदरलैंड्स, अर्जेंटीना, न्यूजीलैंड, जापान
- पूल B: बेल्जियम, जर्मनी, फ्रांस, मलेशिया
- पूल C: ऑस्ट्रेलिया, स्पेन, आयरलैंड, दक्षिण अफ्रीका
- पूल D: इंग्लैंड, भारत, पाकिस्तान, वेल्स
Hockey World Cup 2026: भारतीय महिला टीम को भी पूल-डी में जगह
महिला हॉकी विश्व कप 2026 में भारत की महिला टीम को पूल-डी में रखा गया है। इस ग्रुप में भारत के साथ चीन, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका की टीमें शामिल हैं।
महिला हॉकी विश्व कप 2026 ग्रुप्स
- पूल A: नीदरलैंड्स, ऑस्ट्रेलिया, चिली, जापान
- पूल B: अर्जेंटीना, जर्मनी, USA, स्कॉटलैंड
- पूल C: बेल्जियम, स्पेन, न्यूजीलैंड, आयरलैंड
- पूल D: चीन, इंग्लैंड, भारत, दक्षिण अफ्रीका





