,

हेमंत सोरेन ने चौथी बार ली सीएम पद की शपथ, एक साल में दो जीत!

hemant soren take cm oath for the fourth time

हेमंत सोरेन एक बार फिर झारखंड के मुख्यमंत्री बन गए है। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने हेमंत सोरेन को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। 49 साल के झामुमो नेता हेमंत सोरेन चौथी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने है। शपथ ग्रहण समारोह रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित किया गया। इस दौरान मंच पर विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक के तमाम नेता मौजूद रहे। रांची के मोरहाबादी मैदान में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने रांची में झारखंड के 14वें सीएम के रूप शपथ ग्रहण की। हेमंत सोरेन चौथी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं। हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में उनके पिता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन और उनकी मां रूपी सोरेन भी मंच पर मौजूद रहीं। इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा मे विपक्ष के नेता राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी मंच पर मौजूद थे।विधानसभा चुनाव में हेमंत सोरेन ने भाजपा के गमलियाल हेम्ब्रोम को 39 हज़ार 791 मतों के अंतर से हराकर बरहेट सीट बरकरार रखी थी। जबकि झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा में 56 सीटें हासिल कर शानदार जीत हासिल की है, जबकि भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को 24 सीटें मिली। बता दें कि, झारखंड मुक्ति मोर्चा ने गठबंधन में सिर्फ 43 सीटों पर चुनाव लड़ा और 34 सीटें हासिल की थी।

एक साल में हेमंत की दो जीत

झारखंड मुक्ति मोर्चा की बड़ी बढ़त और इंडिया गठबंधन को प्रदेश में मिली जीत से यह सुनिश्चित हो गया है कि, राज्य में इंडिया गठबंधन सत्ता में बना रहेगा और हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री के रूप में लगातार दूसरा कार्यकाल मिलेगा। इस तरह से एक जीत उन्हें कोर्ट से मिली जमानत और दूसरी जीत जो विधानसभा में मिली है। एक साल में हेमंत सोरेन को दो-दो जीत मिली और ये साल उनके लिए यादगार बन गया है। झारखंड में शानदार जीत के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर अपने दोनों बेटों के साथ मस्ती करते हुए तस्वीर शेयर की और उन्हें अपनी शक्ति बताया।

Ganja Smuggling : स्लीपर बस में छिपाकर ले जा रहे थे ₹1.75 करोड़ का गांजा, पेंड्रा पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा

रिपोर्ट-प्रयास कैवर्त  Ganja Smuggling : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जिले में मादक पदार्थों की तस्करी…