,

Helicopter Emergency Landing : टिहरी में चारधाम यात्रा के दौरान हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, बड़ा हादसा टला

- Advertisement -
Ad imageAd image

Helicopter Emergency Landing : जौनपुर क्षेत्र में खेतों में उतारा गया हेलीकॉप्टर

Helicopter Emergency Landing : उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में चारधाम यात्रा रूट पर संचालित एक हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। यह घटना जौनपुर क्षेत्र के नवागांव-सत्यों इलाके के ऊपर हुई, जहां तेज हवा और अधिक प्रेशर के कारण हेलीकॉप्टर को अचानक नीचे उतारना पड़ा। अपर जिलाधिकारी Shailendra Singh Negi ने बताया कि हेलीकॉप्टर ट्रांस एविएशन कंपनी का था। घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन ने तुरंत कंपनी के सीईओ सिद्धार्थ और कंपनी प्रतिनिधि सुधीर गुलाटी से संपर्क कर पूरी स्थिति की जानकारी ली।

Helicopter Emergency Landing : पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

प्रशासन के मुताबिक लैंडिंग के दौरान हेलीकॉप्टर हाई टेंशन लाइन के बेहद करीब पहुंच गया था, लेकिन पायलट ने सतर्कता और सूझबूझ दिखाते हुए हेलीकॉप्टर को सत्यो-सकलाना क्षेत्र के खेतों में सुरक्षित उतार दिया। पायलट की समझदारी के चलते बड़ा हादसा होने से बच गया। घटना में पायलट सहित सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित बताए जा रहे हैं। प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी यात्रियों को टैक्सी वाहनों के माध्यम से सुरक्षित देहरादून रवाना कर दिया।

Helicopter Emergency Landing : तकनीकी जांच के लिए मौके पर पहुंचेगी मेंटेनेंस टीम

अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने बताया कि प्रशासन लगातार ट्रांस एविएशन कंपनी के संपर्क में है। हेलीकॉप्टर की तकनीकी जांच और रखरखाव के लिए कंपनी की मेंटेनेंस टीम को मौके पर बुलाया गया है। चारधाम यात्रा के दौरान हुई इस घटना के बाद प्रशासन और एविएशन कंपनियां सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरत रही हैं।

Mitchell Starc का मैके टेस्ट में कहर, 22 गेंदों में खोला पंजा; डेल स्टेन को पीछे छोड़ रचा बड़ा रिकॉर्ड

Mitchell Starc: बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला

बेटी आयरा और बेटे यथर्व संग Radhika Pandit ने की पूजा, वीडियो कॉल से जुड़े यश

Radhika Pandit : कन्नड़ अभिनेत्री राधिका पंडित ने बेंगलुरु स्थित अपने घर

Canada के गुरुद्वारे में अरदास के दौरान चाकूबाजी, 2 लोग गंभीर घायल

Canada: कनाडा के अल्बर्टा प्रांत के एडमोंटन में एक गुरुद्वारे के भीतर

Alaska में लैंडिंग के दौरान विमान क्रैश, 8 लोगों की मौत; घने कोहरे के बीच हुआ हादसा

Alaska: अमेरिका के अलास्का में एक सैन्य एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान

Siliguri Corridor की सुरक्षा होगी और मजबूत, अमित शाह ने बताया खास प्लान

Siliguri Corridor: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़