,

कोरबा में तेज बारिश और ओलावृष्टि का कहर

Heavy rain and hailstorm wreak havoc in Korba

घर की छत गिरने से एक ही परिवार के पांच लोग घायल

रिपोर्ट: उमेश डहरिया

कोरबा जिले में शनिवार दोपहर अचानक बदले मौसम ने तबाही मचा दी। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से मौसम में भारी बदलाव आया और दोपहर में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। जहां एक ओर लोग भीषण गर्मी से राहत महसूस कर रहे थे, वहीं दूसरी ओर यह बारिश एक परिवार के लिए मुसीबत बनकर टूटी।

बारिश के दौरान तेज आंधी-तूफान के बीच कोरबा शहर में एक मकान की छत का छज्जा भरभराकर गिर पड़ा, जिससे घर में खाना खा रहे परिवार के पांच लोग घायल हो गए। हादसे में पति-पत्नी और छोटे बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं। पति का सिर फट गया, जबकि छोटी बच्ची का पैर मलबे में दब गया, जिसे पड़ोसियों ने तत्परता दिखाते हुए मलबे से निकाला और तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

नगर निगम के दावों की खुली पोल

भारी बारिश के चलते कई दुकानों और घरों में पानी भर गया, जिससे व्यापारियों और नागरिकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नगर निगम की जल निकासी व्यवस्था की पोल इस बारिश ने खोल कर रख दी। नागरिकों ने आरोप लगाया कि नगर निगम केवल कागजों पर तैयारी करता है, जबकि जमीनी हकीकत कुछ और ही है।

ओले गिरने से फसल को नुकसान

बारिश के साथ गिरे ओलों ने धान की फसल को भी नुकसान पहुंचाया है, जिससे किसानों को आर्थिक हानि की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों से फसलों के खराब होने की खबरें लगातार आ रही हैं।

प्रशासन सतर्क, राहत कार्य जारी

प्रशासन द्वारा हादसे की सूचना मिलते ही राहत कार्य शुरू कर दिए गए हैं और घायलों का इलाज नजदीकी अस्पताल में कराया जा रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी मौसम में उतार-चढ़ाव की संभावना जताई है।

4 मई 2025 राशिफल: जानें अपनी राशि का दैनिक भविष्यफल

MP Congress Homecoming Campaign : कांग्रेस का ‘घर वापसी’ अभियान, मजबूत होगा संगठन

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव MP Congress Homecoming Campaign : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव…

MP Congress Homecoming Campaign : कांग्रेस का ‘घर वापसी’ अभियान, मजबूत होगा संगठन

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव MP Congress Homecoming Campaign : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव…

Netflix में बड़ी छंटनी, करीब 1,000 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी; 2022 के बाद सबसे बड़ी कटौती

BY: Yoganand Shrivastva Netflix दुनिया की प्रमुख वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनियों में शामिल…

Yogi Adityanath Mirzapur Visit: मिर्जापुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन-पूजन

Yogi Adityanath Mirzapur Visit उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिर्जापुर पहुंचे।…

America में हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश नाकाम, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

America: अमेरिका में हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की कथित साजिश का…

दिल्ली पुलिस ने Ankita Bhandari के माता-पिता को छोड़ा, इंडिया गेट पर रातभर चला प्रदर्शन

Ankita Bhandari: उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग…

Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का बड़ा प्लान, जंतर-मंतर से रामलीला मैदान तक आंदोलन की तैयारी

Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों ने…