By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • Web Story
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • हास्य-हथौड़ा
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News

Archives

  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • April 2023
  • February 2023
  • December 2022
  • October 2022
  • September 2022
  • December 2020
  • November 2020
  • September 2020
  • August 2020
  • July 2020

Categories

  • Blog
  • One Line Breaking News
  • अग्निपथ
  • अरुणाचल प्रदेश
  • असम
  • आंध्र प्रदेश
  • उड़ीसा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • ओडिशा
  • कर्नाटक
  • केरल
  • खेल
  • गुजरात
  • गोवा
  • चंडीगढ़
  • छत्तीसगढ
  • जम्मू कश्मीर
  • झारखंड
  • तमिलनाडु
  • तेलंगाना
  • त्रिपुरा
  • दिल्ली
  • देश- विदेश
  • धर्म-संस्कृति
  • पंजाब
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • बिहार चुनाव 2025
  • मणिपुर
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मिजोरम
  • मेघालय
  • राजस्थान
  • राज्य
  • लद्दाख़
  • वीडियो
  • व्यापार – रोज़गार
  • सिक्किम
  • स्वदेश एजेंडा
  • स्वदेश शॉर्ट्स
  • स्वदेश स्पेशल
  • हरियाणा
  • हास्य-हथौड़ा
  • हिमाचल प्रदेश
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • Web Story
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • हास्य-हथौड़ा
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > हास्य-हथौड़ा > Hasya Hathauda : वो मेरा गांव और पीपल के पेड़ की छांव !
हास्य-हथौड़ा

Hasya Hathauda : वो मेरा गांव और पीपल के पेड़ की छांव !

Vijay Nandan (वरिष्ठ पत्रकार और डिजिटल एडिटर)
Last updated: January 24, 2026 10:18 pm
By Vijay Nandan (वरिष्ठ पत्रकार और डिजिटल एडिटर)
Share
4 Min Read
Hasya Hathauda
Hasya Hathauda
SHARE

Vijay Nandan (वरिष्ठ पत्रकार और डिजिटल एडिटर)

 

Hasya Hathauda : भैया, पाठशाला का नाम सुनते ही दिमाग में पढ़ाई लिखाई और कक्षा के दृश्य छा जाते हैं, अपन के गांव में वो भी क्या दिन थे, स्कूल में टाट पट्टी, झोले में स्लेट पट्टी, दीदी आई मिठाई लाई, हिंदी की किताब, स्लैट पट्टी, लिखने का बर्तना, चॉक, छोटे गुरूजी, बड़े गुरुजी, काला लकड़ी का बोर्ड। मिटाने वाली कपड़े की पुटली।

स्कूल के बाहर चाट वाली चाची, बैर का चूरा, कबीट का जर्दा, स्कूल का टाट का पर्दा, छोटे गुरूजी का रूल, बड़े गुरूजी नशे में चूर। रटत पहाड़ा, दो एकम दो, दो दुनी चार, दो तिया छह, गिनती एक पे एक ग्यारह, एक पे दो बाहर, एक पे तीन तेरह, का के कै अं अ: मुंह में दही जमा, कबड्डी, कबड्डी, उतर गई तेरी चड्डी, भाग छछुंदर भाग, तेरी मां ने बनाई सरसों की साग।

Hasya Hathauda : स्कूल में शरारत, छोटे गुरुजी की डांट-फटकार, कभी-कभी डंडे से मार, पोटली में मां के हाथ बनी रोटी और अचार, स्कूल के लिए अक्सर आता था बुखार, कभी पेट दर्द, कभी दस्त, छुट्टी के लिए बहाने एक से एक मस्त, खपरैल का घर, मुंडेर पर रात में अक्सर बैठता उल्लू, नीबू का अचार, बुखार में मां लाती थी उधार, खूंटी पर टंगा छाता, छरपटी में गौरैया का घोंसला, कीचड़ भरा रास्ता, नर्मदा नदी का डोला पानी, सिर पर बड़े-बड़े मटके, मां को कितनी होती थी परेशानी। गाय का दूध, मटके में मथनी, मां हांडी भर कर निकालती थी नोनी। चूल्हे का धुआं, ज्वार की मोटी रोटी-चटनी। अटरकटर की सब्जी। मां बनाती थी अपनी।

Hasya Hathauda : खेत में ज्वार के ये बड़े-बड़े भुट्टे, चिड़ियों के झुंड के झुंड, गोफन से पंखेरू उड़ाना, पेड़ की छांव, कब का गया वो जमाना, कीचड़ से घुटने-घुटने भरा गोया, मेड़ की पगडंडी, रास्ते पर बबूल बोया, कांटे घुसे तो बहुत रोया, मां का दुलार, दर्द गया हार, बाबूजी की झप्पी, 10 पैसे की 3 गोली, गुल्ली डंडा, सावन का महीना, गेड़ी पर चलना, नदी किनारे फिसलना। घाट से पानी में दूर तक पत्थर फेंकना। कराड़ से पानी में कूदना। दूर तक नर्मदा में तीरना। सांस फूलना। मां से डांट पड़ना। बाबूजी से शिकायत मत करना। बिचले-छोटे काकाजी, काकियों का प्यार, छोटी बहन को नानो, दादाजी की दुकान, हजूर लाते थे पिंड खजूर। शिवपुर का कलाकंद।

Hasya Hathauda : रात को चिमनी का उजाला, रामायण रोज पढ़ना, चौपाई में नींद की झपकी, सुबह खेत जाना, होरिया (तोता) भगाना, घर आना, फिर स्कूल जाना, शाम को फिर खेत में होरिया भगाना, कितना ठेट था गांव का वो जमाना, बाबूजी ने कहा बेटा शहर जाना, अच्छी नौकरी करना, तेरे मामा जैसा बनना, बच्चों को पढ़ाना, तेरी मां को भी ले जाना, बहन की आंख का इलाज कराना, शहर में ढूंढा ठिकाना, बनवाया किरायानामा, वो भी क्या था जमाना, अब पलट के नहीं आना। शहर में ही बस जाना।

ये भी पढ़िए : हास्य-हथौड़ा, नल से पानी नहीं, व्यवस्था टपक रही है… !

 

TAGGED:Hasya HathaudaHindi NewsSwadesh NewsTODAY NEWSVillage
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love1
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Vijay Nandan (वरिष्ठ पत्रकार और डिजिटल एडिटर)
Follow:
लगभग 20 वर्षों का अनुभव इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का है, जहां कई प्रमुख न्यूज़ चैनलों के साथ काम किया। पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और खबरों को नई तकनीक व तेज रिपोर्टिंग स्टाइल के साथ प्रस्तुत कर रहे हैं। समाचारों की गहराई, निष्पक्षता और सटीकता पहचान है।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Padma Awards 2026
छत्तीसगढदिल्लीमध्य प्रदेश

Padma Awards 2026 : 45 गुमनाम नायकों समेत 131 हस्तियों को पद्म पुरस्कार, धर्मेंद्र, रोहित शर्मा, अलका याग्निक के नाम, देखें पूरी सूची

By Vijay Nandan (वरिष्ठ पत्रकार और डिजिटल एडिटर)
Bhagalpur
बिहार

Bhagalpur : दोस्ती का खूनी अंत, 12वीं के छात्र की चाकू मारकर हत्या

By Yoganand Shrivastava
Telangana
तेलंगाना

Telangana : गर्ल्स हॉस्टल में एसी धमाका, छह छात्राएं बेहोश

By Yoganand Shrivastava
Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Uttar Pradesh 25 January: योगी सरकार का मेगा पुश: यमुना एक्सप्रेसवे पर औद्योगिक निवेश को नई रफ्तार

By Yoganand Shrivastava

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार
Padma Awards 2026
Padma Awards 2026 : 45 गुमनाम नायकों समेत 131 हस्तियों को पद्म पुरस्कार, धर्मेंद्र, रोहित शर्मा, अलका याग्निक के नाम, देखें पूरी सूची
January 25, 2026
Bhagalpur
Bhagalpur : दोस्ती का खूनी अंत, 12वीं के छात्र की चाकू मारकर हत्या
January 25, 2026
Telangana
Telangana : गर्ल्स हॉस्टल में एसी धमाका, छह छात्राएं बेहोश
January 25, 2026

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2025.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?