,

Haryana Election Result 2024: BJP को मिला स्पष्ट बहुमत, अब कौन होगा हरियाणा का अगला सीएम

- Advertisement -
Ad imageAd image
Haryana Election Result 2024

Haryana Election Result 2024: हरियाणा में सभी रुझानों में तोड़ते हुए बीजेपी ने बहुमत हासिल कर ली है। सभी अनुमानों के विपरित बीजेपी ने हैट्रिक मारी है। पार्टी तीसरी बार राज्य में सरकार बनाने जा रही है। 10 साल बाद वापसी की आस लगाए बैठी कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। नतीजों को लेकर कांग्रेस ने आरोप प्रत्यारोप भी शुरू कर दिए हैं। इस चुनाव में बीजेपी को 48 सीट, कांग्रेस को 37 सीट, INLD को 2 और 3 निर्दलीय प्रत्याशियों की जीत हुई है।

कांग्रेस ने हार से नकारा
कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग पर आरोप लगाया और कहा कि ये तंत्र की जीत है, लोकतंत्र की नहीं। करारी हार को लेकर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा और जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि हरियाणा के नतीजे बहुत अप्रत्याशित हैं, इसको हम स्वीकार नहीं कर सकते। कई जिलों से गंभीर शिकायत आई है। हरियाणा के नतीजों और तीसरी बार राज्य में बीजेपी की सरकार बनती देख अरविंद केजरीवाल का बयान भी सामने आया है उन्होंने कहा कि चुनाव परिणामों का ‘सबसे बड़ा सबक’ यह है कि चुनावों में कभी ‘अधिक आत्मविश्वासी नहीं होना चाहिए।

कौन होगा हरियाणा का अगला सीएम?
इस दौरान बीजेपी नेता अनिल विज का बड़ा बयान सामने आया। उन्होंने हरियाणा में पार्टी की ऐतिहासिक जीत का श्रेय पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल को दिया। विज ने कहा कि मनोहर लाल के कार्यकाल में किए गए कार्यों के कारण ही यह जीत मिली है। अनिल विज ने यह भी कहा कि अगर पार्टी उन्हें मुख्यमंत्री की बड़ी जिम्मेदारी देती है, तो वे इसके लिए पूरी तरह से तैयार हैं। हालांकि बीजेपी हरियाणा अध्यक्ष मोहन लाल बडोली ने ऐलान किया है कि नायब सिंह सैनी ही प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा में तीसरी बार पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनने जा रही है। नायाब सिंह सैनी दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

पीएम ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा, “मैं हरियाणा की जनता को एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट बहुमत देने के लिए नमन करता हूं। यह विकास और सुशासन की राजनीति की जीत है। मैं यहां के लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि हम उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे…”

Chakrata Accident : चकराता सड़क पर भीषण हादसा, 35 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पांच घायल

रिपोर्ट: इंद्रपाल सिंह Chakrata Accident : चकराता। उत्तराखंड के चकराता में सहिया

Pakhanjur : नक्सली डंप से हथियारों के साथ मिले पैंगोलिन के शल्क, 11 लाख रुपये कीमत का दावा

संवाददाता: सुजीत मंडल Pakhanjur : पखांजूर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के पखांजूर

Korba News : उफनाते नाले में बही स्कॉर्पियो, 3 दोस्त बीच धार फंसे,ऐसे बचाई जान…

रिपोर्ट: उमेश दहरिया, कोरबा Korba News : कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले

Santali Language: ओलचिकी जागरूकता बैठक में उठी ‘एक भाषा-एक लिपि’ की मांग, मातृभाषा में शिक्षा पर जोर

रिपोर्टर : आगस्टीन हेम्बरम Santali Language दुमका प्रखंड के माचखिचा गांव में

Woman Constable Death: महिला कांस्टेबल की मौत के बाद पति का हंगामा, अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

रिपोर्ट: उमंग पाण्डेय Woman Constable Death बस्ती जिले में तैनात महिला कांस्टेबल

Janata Darshan: गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी का जनता दर्शन, लोगों की समस्याएं सुनीं

Janata Darshan उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर स्थित गोरखनाथ