Isa Ahmad
REPORT- SUNIL KUMAR
न्याय के लिए दर-दर भटक रहा परिवार
हापुड़। जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां टिंबर व्यापारी की बेटी के साथ ससुराल पक्ष द्वारा लगातार हैवानियत की जा रही थी। दो माह की गर्भवती पीड़िता ने मारपीट से तंग आकर अपना वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया, जिसके बाद मामला सुर्खियों में आ गया।
पीड़िता के पिता, जो हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के निवासी और टिंबर व्यवसायी हैं, ने बताया कि उनकी बेटी के साथ पिछले छह महीने से ससुराल में लगातार मारपीट हो रही थी। परिजनों के उत्पीड़न से परेशान होकर महिला कई बार बुलंदशहर में शिकायत कर चुकी है, लेकिन अब तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई।
पीड़िता के पिता का कहना है कि बुलंदशहर पुलिस की अनदेखी के बाद अब वह हापुड़ पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहे हैं। उनका आरोप है कि उनकी गर्भवती बेटी के साथ बर्बरता की सारी हदें पार कर दी गईं और ससुराल पक्ष ने बेरहमी से उसकी पिटाई की।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के बाद अब पूरे क्षेत्र में आक्रोश है और पीड़ित परिवार न्याय की मांग कर रहा है। फिलहाल मामला पुलिस के संज्ञान में आ चुका है और पीड़िता व उसके परिजनों को उम्मीद है कि अब उन्हें न्याय मिलेगा।





