Happy New Year 2026 Celebration: 2025 की विदाई, उम्मीदों के साथ 2026 का भव्य स्वागत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Happy New Year 2026 Celebration

by: vijay nandan

Happy New Year 2026 Celebration: साल 2025 अब इतिहास बनने जा रहा है। यह वर्ष कुछ अच्छी तो कुछ कड़वी यादों के साथ आज अपने अंतिम पड़ाव पर है। भारत में जैसे ही रात के 12 बजेंगे, नया साल 2026 दस्तक देगा। वहीं दुनिया के कई देशों में नए साल का जश्न पहले ही शुरू हो चुका है। हर तरफ रौशनी, आतिशबाजी, पूजा-पाठ और पार्टियों का माहौल देखने को मिल रहा है।

Happy New Year 2026 Celebration: भारत में आस्था और उत्सव का संगम

भारत में नए साल के स्वागत को लेकर खास उत्साह देखा जा रहा है। बड़ी संख्या में लोग इसे धार्मिक आस्था के साथ मनाने की तैयारी में जुटे हैं।
वैष्णो देवी, अयोध्या के राम मंदिर, काशी विश्वनाथ मंदिर, उज्जैन के महाकाल मंदिर, तिरुपति बालाजी सहित देश के प्रमुख तीर्थ स्थलों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। मंदिरों में विशेष आरती, भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना की जा रही है।
श्रद्धालु नए साल की शुरुआत सुख-समृद्धि और शांति की कामना के साथ कर रहे हैं।

Happy New Year 2026 Celebration: टूरिस्ट स्पॉट्स पर जबरदस्त भीड़

नए साल की छुट्टियों को लेकर देश के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर भी भारी रौनक है। शिमला, मनाली, मसूरी, देहरादून, नैनीताल, गोवा और जयपुर जैसे टूरिस्ट डेस्टिनेशन पूरी तरह हाउसफुल नजर आ रहे हैं। होटल, रिसॉर्ट और होमस्टे पहले से ही बुक हैं। ठंडे इलाकों में बर्फबारी और हिल स्टेशनों पर म्यूजिकल नाइट्स नए साल के जश्न को और खास बना रही हैं।

Happy New Year 2026 Celebration: मेट्रो शहरों में भव्य इंतजाम

दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, पुणे, चंडीगढ़, हैदराबाद और कोलकाता जैसे मेट्रो शहरों में भी नए साल के स्वागत की भव्य तैयारियां की गई हैं।
स्टार होटल्स, क्लब्स और रेस्टोरेंट्स में न्यू ईयर पार्टी, लाइव म्यूजिक, डीजे नाइट और काउंटडाउन इवेंट्स आयोजित किए जा रहे हैं।
सुरक्षा को देखते हुए पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर है। कई शहरों में ट्रैफिक डायवर्जन और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

Happy New Year 2026 Celebration: दुनिया में कहां-कहां शुरू हो चुका है 2026 का जश्न

Happy New Year 2026 Celebration in Australia-Sydney

सिडनी में सबसे पहले आतिशबाजी से हुआ 2026 का स्वागत

सिडनी, ऑस्ट्रेलिया में नए साल 2026 का स्वागत सबसे पहले शानदार अंदाज में किया गया।
सिडनी हार्बर ब्रिज और ओपेरा हाउस के ऊपर हुई रंग-बिरंगी आतिशबाजी ने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा।
लाखों स्थानीय लोग और पर्यटक इस ऐतिहासिक आतिशबाजी के गवाह बने। इसे दुनिया के सबसे बड़े न्यू ईयर फायरवर्क शो में से एक माना जाता है।

Happy New Year 2026 Celebration in Newzeland

इन देशों में भी शुरू हो चुका है न्यू ईयर 2026
सिडनी के बाद कई देशों में 2026 का जश्न शुरू हो चुका है

न्यूजीलैंड (ऑकलैंड)

  • फिजी
  • सामोआ
  • टोंगा
  • जापान (टोक्यो)
  • दक्षिण कोरिया (सियोल)
  • उत्तर कोरिया
  • ऑस्ट्रेलिया के अन्य शहर

इन देशों में लोग आतिशबाजी, स्ट्रीट पार्टी और पारंपरिक आयोजनों के साथ नए साल का स्वागत कर रहे हैं।

Happy New Year 2026 Celebration: धीरे-धीरे पूरी दुनिया में बजेगा 2026 का बिगुल

समय क्षेत्रों (Time Zones) के अनुसार अब धीरे-धीरे एशिया, यूरोप, अफ्रीका और अंत में अमेरिका में भी नया साल 2026 शुरू होगा। हर देश अपनी संस्कृति और परंपराओं के अनुसार इस खास मौके को मना रहा है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal New Collector : IAS प्रियंक मिश्रा ने भोपाल कलेक्टर का संभाला पदभार

Bhopal New Collector : भोपाल में नए कलेक्टर ने संभाली जिम्मेदारी Bhopal

Bhopal New Collector : IAS प्रियंक मिश्रा ने भोपाल कलेक्टर का संभाला पदभार

Bhopal New Collector : भोपाल में नए कलेक्टर ने संभाली जिम्मेदारी Bhopal

Chhattisgarh : सक्ति में वेदांता पावर प्लांट का बॉयलर फटा, भीषण हादसे में 10 की मौत और 40 घायल

Chhattisgarh छत्तीसगढ़ के सक्ति जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में

EPS-95 पेंशनर्स का भोपाल में प्रदर्शन आज, पेंशन बढ़ोतरी की मांग को लेकर सौंपेंगे ज्ञापन

EPS-95 पेंशनर्स राष्ट्रीय संघर्ष समिति, मध्य प्रदेश के नेतृत्व में 15 अप्रैल

Road Accident: नवापारा में ट्रक-हाइवा की भीषण टक्कर, 3 लोगों की दर्दनाक मौत

Road Accident: रायपुर जिले के नवापारा क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक

Homeopathy चिकित्सकों को बड़ी राहत, नए फैसले से खत्म हुआ प्रशासनिक बोझ

Homeopathy: होम्योपैथी चिकित्सकों को राहत देने वाले इस अहम निर्णय का देशभर

एमपी में PACS Membership महाभियान 14 अप्रैल से शुरू, 10 लाख किसानों को जोड़ने का लक्ष्य

PACS Membership: मध्य प्रदेश में सहकारिता विभाग द्वारा बड़ा अभियान शुरू किया