Hailstorm : शाम 4 बजे अचानक बदला मौसम, सोयाबीन से बड़े आकार के ओले गिरे
Hailstorm : ग्वालियर में शनिवार शाम करीब 4 बजे मौसम ने अचानक करवट ली और तेज आंधी-तूफान के साथ भारी ओलावृष्टि शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि ओलों का आकार सोयाबीन से भी बड़ा था, जिसे अब तक का रिकॉर्ड तोड़ बताया जा रहा है। इस दौरान तेज हवाओं के साथ लगातार बारिश भी जारी रही, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ।

Hailstorm : मौसम विभाग की चेतावनी साबित हुई सही, बारिश का दौर जारी
Hailstorm : मौसम वैज्ञानिकों ने पहले ही तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी किया था, जो पूरी तरह सही साबित हुआ। फिलहाल ग्वालियर में लगातार बारिश का सिलसिला जारी है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
अचानक बदले मौसम के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा, वहीं किसानों के लिए भी यह ओलावृष्टि चिंता का विषय बन सकती है।
READ MORE : Leopard Skin Smuggling : बलरामपुर में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, तेंदुए की खाल के साथ 9 आरोपी गिरफ्तार

