Gwalior News : ग्वालियर में वेडिंग डेकोरेशन के काम को लेकर धोखाधड़ी और पैसों की मांग का मामला सामने आया है। भोपाल निवासी राधिका गर्ग और उनके पति अंकित पांचाल ने ग्वालियर की इति सक्सेना और उनके पति श्रवण यादव पर झूठे आरोप लगाकर अतिरिक्त पैसे मांगने का आरोप लगाया है।

Gwalior News : पीड़ित दंपति के अनुसार, उन्होंने अपनी कंपनी “बेंचमार्क इवेंट्स एंड वेडिंग प्लानर” के तहत अक्टूबर, नवंबर और फरवरी में ग्वालियर में कई कार्यक्रम आयोजित कराए थे, जिसके लिए इति सक्सेना और उनके पति को स्थानीय स्तर पर जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इस कार्य के एवज में करीब 5 लाख रुपये का भुगतान भी किया गया था।
Gwalior News : राधिका गर्ग का आरोप है कि काम के दौरान कई बार लापरवाही बरती गई और कार्यक्रमों को अधूरा छोड़ा गया, जिससे उनकी कंपनी की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा और आर्थिक हानि भी उठानी पड़ी। इसके बावजूद सभी हिसाब-किताब निपटाने के बाद अंतिम भुगतान भी कर दिया गया।
Gwalior News : इसके बाद इति सक्सेना और उनके पति द्वारा कथित रूप से एक झूठा बिल तैयार कर नए सिरे से 8 लाख रुपये की मांग की जाने लगी। पीड़ितों का आरोप है कि फोन कॉल और संदेशों के माध्यम से उन पर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है।
Gwalior News : राधिका गर्ग ने बताया कि उन्होंने इस मामले में ऑनलाइन एफआईआर दर्ज कराई है और उसकी प्रति ग्वालियर के विश्वविद्यालय थाने में भी जमा कर दी है, लेकिन अब तक पुलिस की ओर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई है।फिलहाल मामला पुलिस जांच में है और दोनों पक्षों के आरोपों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
read more : Agricultural innovation : किसान कंपनियों के माध्यम से जलवायु अनुकूल कृषि एवं आजीविका संवर्धन पर जोर

