Gwalior news:हाई अलर्ट के बीच ग्वालियर में लूट, इंजीनियरिंग छात्रा से सोने के जेवर छीने

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Gwalior news: ग्वालियर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी होने के बावजूद मंगलवार शाम लूट की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने एक इंजीनियरिंग छात्रा को रास्ते में रोककर सोने की चेन और कानों के टॉप्स लूट लिए। घटना कंपू थाना क्षेत्र के कैंसर पहाड़ी इलाके की है।

ओवरटेक कर रोकी छात्रा की एक्टिवा

जानकारी के अनुसार, फालका बाजार निवासी व्यवसायी अनिल कुमार की बेटी प्रिया कुमार, शिवपुरी लिंक रोड स्थित आईपीएस इंस्टीट्यूट में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही है। मंगलवार शाम करीब पांच बजे वह संस्थान से एक्टिवा पर सवार होकर घर लौट रही थी। जैसे ही वह कैंसर हिल्स कैफे के पास पहुंची, पीछे से आए बाइक सवार तीन युवकों ने उसे ओवरटेक कर रास्ता रोक लिया।

हथियार का डर दिखाकर जेवर उतरवाए

बदमाशों ने चेहरे ढक रखे थे और छात्रा को जान से मारने की धमकी देने लगे। आरोप है कि उनमें से एक ने कट्टा होने की बात कहकर डराया। घबराई छात्रा ने अपनी जान बचाने के लिए गले में पहनी सोने की चेन और कानों के टॉप्स उतारकर बदमाशों को सौंप दिए। इसके बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद मची अफरा-तफरी

बदमाशों के भागते ही छात्रा ने तुरंत परिजनों और कंपू थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के इलाकों में सर्च अभियान शुरू किया। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की, हालांकि अभी तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है।

हाई अलर्ट पर सवाल

घटना ऐसे समय हुई है जब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दो दिवसीय ग्वालियर दौरे को लेकर शहर में हाई अलर्ट घोषित है। ऐसे में दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने पुलिस की सतर्कता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

मामला दर्ज, तलाश जारी

कंपू थाना प्रभारी अमर सिंह सिकरवार ने बताया कि छात्रा की शिकायत पर चेन स्नेचिंग और लूट का मामला दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं और आसपास के मार्गों पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है।

GuidelineRates Bpl : कलेक्टर गाइडलाइन दरों पर हुआ मंथन, समिति की बैठक में 63 सुझावों पर हुई चर्चा

GuidelineRates : जिला मूल्यांकन समिति की बैठक में रियल एस्टेट, ग्रामीण दरों

Agriculture Reform : लोकसभा में कृषि पर शिवराज सिंह चौहान का दमदार जवाब, मोदी सरकार के काम गिनाए

Agriculture Reform : MSP, सिंचाई, डिजिटल एग्रीकल्चर और प्राकृतिक खेती पर सरकार

mp-homeguards : होमगार्ड और सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स आपदा में निभाते हैं अहम जिम्मेदारी: सीएम

mp-homeguards : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवी समागम 2026

IndiaHelpsIran : भारत ने ईरान को भेजी मदद, दूतावास ने जताया आभार

by: vijay nandan IndiaHelpsIran : मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच

Korba Elderly Attack : कोरबा में बुजुर्ग पर हमला, आंख फोड़कर फरार हुए अज्ञात हमलावर

Korba Elderly Attack : जिले के चैतमा चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बर्रा

CM Dr Yadav Blog : नव संवत्सर, कृषि, जल और विकास के रोड मैप का संकल्प

लेखक: डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री CM Dr Yadav Blog : चैत्र शुक्ल

Faridabad : फरीदाबाद में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, कई घर और दुकानें धराशाही

रिपोर्ट- संदीप चौधरी faridabad-illegal : फरीदाबाद, शहर के मुजेसर क्षेत्र में प्रशासन

Korba Navratri Procession: कोरबा में चैत्र नवरात्रि पर भव्य शोभायात्रा की तैयारी

Korba Navratri Procession: कोरबा। चैत्र नवरात्रि और हिंदू नव वर्ष 2026 को

Kaladhungi में दिनदहाड़े दिखे तेंदुए के शावक, गांव में फैली दहशत

Report by: Mukesh Chandra Kaladhungi: उत्तराखंड के कालाढूंगी वन क्षेत्र के अंतर्गत

rahul-gandhi-priyanka : नितिन गडकरी से राहुल और प्रियंका गांधी की मुलाकात, जानिए क्या रही वजह

rahul-gandhi-priyanka : नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने

MP Chhattisgarh Coordination: रायपुर में मध्यप्रदेश के डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ला की CM विष्णु देव साय से मुलाकात

MP Chhattisgarh Coordination: रायपुर। मध्यप्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने छत्तीसगढ़

Korba Mine Worker Death: कोरबा की दीपका खदान में श्रमिक की संदिग्ध मौत

Korba Mine Worker Death: कोरबा। जिले के एसईसीएल दीपका खदान क्षेत्र में