Gwalior news: म्यूल बैंक अकाउंट गिरोह का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Gwalior news: साइबर ठगी से जुड़े एक बड़े म्यूल बैंक अकाउंट रैकेट का क्राइम ब्रांच ने खुलासा किया है। इस गिरोह में एक एमपी ऑनलाइन शॉप संचालक सहित कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जो साइबर फ्रॉड की रकम को इधर-उधर करने के लिए फर्जी तरीके से बैंक खाते खुलवाते थे।

एमपी ऑनलाइन शॉप से चल रहा था पूरा खेल

जांच में सामने आया है कि नया बाजार स्थित महाकाल एमपी ऑनलाइन शॉप का संचालक इस नेटवर्क का मुख्य कड़ी था। आरोप है कि वह बैंक कर्मचारियों की मिलीभगत से जरूरतमंद लोगों के नाम पर खाते खुलवाता था। हर खाते के बदले उसे कमीशन मिलता था, जबकि खाते के नाम पर दस्तावेज देने वाले लोगों को हर महीने किराया दिया जाता था।

5 हजार रुपए महीने में किराए पर दिए जाते थे खाते

पुलिस के अनुसार, जिन व्यक्तियों के नाम पर बैंक खाते खोले जाते थे, उन्हें करीब 5 हजार रुपए प्रतिमाह दिए जाते थे। खाते उनके नाम पर रहते थे, लेकिन एटीएम कार्ड, चेकबुक और मोबाइल नंबर गिरोह के पास होता था। इन्हीं खातों का इस्तेमाल देशभर में होने वाली साइबर ठगी की रकम निकालने और ट्रांसफर करने में किया जाता था।

80 एटीएम कार्ड बरामद, कई खाते साइबर फ्रॉड में उपयोग

क्राइम ब्रांच ने एमपी ऑनलाइन शॉप की तलाशी के दौरान 80 अलग-अलग बैंकों के एटीएम कार्ड जब्त किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि इनमें से अधिकांश खाते साइबर अपराध से जुड़े मामलों में पहले से ही रिपोर्टेड थे। पुलिस ने सभी खातों की जानकारी साइबर क्राइम पोर्टल के माध्यम से सत्यापित की है।

तीन महीने से सक्रिय था रैकेट

जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि यह नेटवर्क पिछले करीब तीन महीनों से सक्रिय था। पुलिस ने दुकान से कंप्यूटर, लैपटॉप, रजिस्टर और डाटा एंट्री से जुड़े दस्तावेज जब्त कर लिए हैं। मामले में यह भी जांच की जा रही है कि इसमें और कितने लोग शामिल हैं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एमपी ऑनलाइन शॉप संचालक के अलावा वे लोग भी शामिल हैं, जो ग्राहकों को लाकर खाते खुलवाते थे। सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है।

पुलिस का बयान

ग्वालियर एसएसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि साइबर अपराध से जुड़े इस म्यूल अकाउंट नेटवर्क का पर्दाफाश किया गया है। फिलहाल छह आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और जांच के दौरान अन्य नाम भी सामने आ सकते हैं।

GuidelineRates Bpl : कलेक्टर गाइडलाइन दरों पर हुआ मंथन, समिति की बैठक में 63 सुझावों पर हुई चर्चा

GuidelineRates : जिला मूल्यांकन समिति की बैठक में रियल एस्टेट, ग्रामीण दरों

Agriculture Reform : लोकसभा में कृषि पर शिवराज सिंह चौहान का दमदार जवाब, मोदी सरकार के काम गिनाए

Agriculture Reform : MSP, सिंचाई, डिजिटल एग्रीकल्चर और प्राकृतिक खेती पर सरकार

mp-homeguards : होमगार्ड और सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स आपदा में निभाते हैं अहम जिम्मेदारी: सीएम

mp-homeguards : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवी समागम 2026

IndiaHelpsIran : भारत ने ईरान को भेजी मदद, दूतावास ने जताया आभार

by: vijay nandan IndiaHelpsIran : मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच

Korba Elderly Attack : कोरबा में बुजुर्ग पर हमला, आंख फोड़कर फरार हुए अज्ञात हमलावर

Korba Elderly Attack : जिले के चैतमा चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बर्रा

CM Dr Yadav Blog : नव संवत्सर, कृषि, जल और विकास के रोड मैप का संकल्प

लेखक: डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री CM Dr Yadav Blog : चैत्र शुक्ल

Faridabad : फरीदाबाद में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, कई घर और दुकानें धराशाही

रिपोर्ट- संदीप चौधरी faridabad-illegal : फरीदाबाद, शहर के मुजेसर क्षेत्र में प्रशासन

Korba Navratri Procession: कोरबा में चैत्र नवरात्रि पर भव्य शोभायात्रा की तैयारी

Korba Navratri Procession: कोरबा। चैत्र नवरात्रि और हिंदू नव वर्ष 2026 को

Kaladhungi में दिनदहाड़े दिखे तेंदुए के शावक, गांव में फैली दहशत

Report by: Mukesh Chandra Kaladhungi: उत्तराखंड के कालाढूंगी वन क्षेत्र के अंतर्गत

rahul-gandhi-priyanka : नितिन गडकरी से राहुल और प्रियंका गांधी की मुलाकात, जानिए क्या रही वजह

rahul-gandhi-priyanka : नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने

MP Chhattisgarh Coordination: रायपुर में मध्यप्रदेश के डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ला की CM विष्णु देव साय से मुलाकात

MP Chhattisgarh Coordination: रायपुर। मध्यप्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने छत्तीसगढ़

Korba Mine Worker Death: कोरबा की दीपका खदान में श्रमिक की संदिग्ध मौत

Korba Mine Worker Death: कोरबा। जिले के एसईसीएल दीपका खदान क्षेत्र में