Gwalior news: अमित शाह के ग्वालियर दौरे से पहले सख्त सुरक्षा व्यवस्था: पुलिस हाई अलर्ट, बदमाशों की कुंडली खंगाली, होटल-लॉज की जांच तेज

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Gwalior news: ग्वालियर में चार दिन बाद आयोजित होने जा रही अभ्युदय मध्यप्रदेश ग्रोथ समिट में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के शामिल होने की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। शहर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। आईजी, डीआईजी और एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलग-अलग बैठकें की हैं, जिनमें जिले के सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे।

अपराधियों की सूची तैयार, घर-घर पहुंची पुलिस
वरिष्ठ अधिकारियों ने निर्देश दिए हैं कि किसी भी संदिग्ध को बिना पूरी जांच के क्लीन चिट न दी जाए। इसके बाद सभी थाना क्षेत्रों में गुंडे-बदमाशों और संदिग्धों की सूची तैयार की गई। पुलिस ने कई बदमाशों को उनके घरों के बाहर बुलाकर पूछताछ की और उनके आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी अपडेट की।

शहर में करीब चार हजार बदमाश चिह्नित
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार ग्वालियर में लगभग चार हजार आपराधिक बदमाश चिन्हित हैं, जिन पर हत्या, लूट, डकैती, चोरी, अपहरण और दुष्कर्म जैसे गंभीर अपराध दर्ज हैं। इन सभी को सख्त चेतावनी दी गई है कि वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर सीधे कार्रवाई की जाएगी।

जेल से छूटे अपराधियों पर विशेष नजर
हाल ही में जेल से रिहा हुए अपराधियों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। उनसे वर्तमान गतिविधियों की जानकारी ली जा रही है ताकि किसी नई आपराधिक साजिश को समय रहते रोका जा सके। साथ ही जेल में बंद अपराधियों की भी सूची तैयार की जा रही है।

होटल, लॉज और धर्मशालाओं की सघन जांच
पुलिस ने होटल, लॉज और धर्मशाला संचालकों के साथ बैठक कर उन्हें निर्देश दिए हैं कि किसी भी व्यक्ति को ठहराने से पहले उसके पहचान दस्तावेजों की पूरी जांच करें। यदि किसी पर संदेह हो तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।

किराएदारों की जानकारी जुटा रही पुलिस
मेला ग्राउंड और आसपास के इलाकों में पुलिस घर-घर जाकर यह जानकारी ले रही है कि किन लोगों ने किराएदार रखे हैं और उनके दस्तावेज थाने में जमा कराए गए हैं या नहीं। जिन लोगों ने जानकारी नहीं दी है, उन्हें तत्काल सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

नाकों पर सख्ती, वाहनों की जांच
शहर में प्रवेश करने वाले सभी मार्गों पर बैरिकेड लगाकर वाहनों और आने-जाने वालों की सघन जांच की जा रही है। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है और सुरक्षा में किसी तरह की ढिलाई नहीं बरती जा रही।

चार से पांच हजार जवान रहेंगे तैनात
गृहमंत्री के दौरे को लेकर शहर में करीब चार से पांच हजार पुलिस जवान तैनात किए जाएंगे। कार्यक्रम स्थल और आसपास की इमारतों पर विशेष बल हथियारों और दूरबीन के साथ तैनात रहेगा, ताकि हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा सके।

कई मंत्री भी होंगे शामिल
ग्रोथ समिट में अमित शाह के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट और ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर सहित कई अन्य मंत्री भी शामिल होंगे, जिसके चलते सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है।

    GuidelineRates Bpl : कलेक्टर गाइडलाइन दरों पर हुआ मंथन, समिति की बैठक में 63 सुझावों पर हुई चर्चा

    GuidelineRates : जिला मूल्यांकन समिति की बैठक में रियल एस्टेट, ग्रामीण दरों

    Agriculture Reform : लोकसभा में कृषि पर शिवराज सिंह चौहान का दमदार जवाब, मोदी सरकार के काम गिनाए

    Agriculture Reform : MSP, सिंचाई, डिजिटल एग्रीकल्चर और प्राकृतिक खेती पर सरकार

    mp-homeguards : होमगार्ड और सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स आपदा में निभाते हैं अहम जिम्मेदारी: सीएम

    mp-homeguards : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवी समागम 2026

    IndiaHelpsIran : भारत ने ईरान को भेजी मदद, दूतावास ने जताया आभार

    by: vijay nandan IndiaHelpsIran : मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच

    Korba Elderly Attack : कोरबा में बुजुर्ग पर हमला, आंख फोड़कर फरार हुए अज्ञात हमलावर

    Korba Elderly Attack : जिले के चैतमा चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बर्रा

    CM Dr Yadav Blog : नव संवत्सर, कृषि, जल और विकास के रोड मैप का संकल्प

    लेखक: डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री CM Dr Yadav Blog : चैत्र शुक्ल

    Faridabad : फरीदाबाद में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, कई घर और दुकानें धराशाही

    रिपोर्ट- संदीप चौधरी faridabad-illegal : फरीदाबाद, शहर के मुजेसर क्षेत्र में प्रशासन

    Korba Navratri Procession: कोरबा में चैत्र नवरात्रि पर भव्य शोभायात्रा की तैयारी

    Korba Navratri Procession: कोरबा। चैत्र नवरात्रि और हिंदू नव वर्ष 2026 को

    Kaladhungi में दिनदहाड़े दिखे तेंदुए के शावक, गांव में फैली दहशत

    Report by: Mukesh Chandra Kaladhungi: उत्तराखंड के कालाढूंगी वन क्षेत्र के अंतर्गत

    rahul-gandhi-priyanka : नितिन गडकरी से राहुल और प्रियंका गांधी की मुलाकात, जानिए क्या रही वजह

    rahul-gandhi-priyanka : नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने

    MP Chhattisgarh Coordination: रायपुर में मध्यप्रदेश के डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ला की CM विष्णु देव साय से मुलाकात

    MP Chhattisgarh Coordination: रायपुर। मध्यप्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने छत्तीसगढ़

    Korba Mine Worker Death: कोरबा की दीपका खदान में श्रमिक की संदिग्ध मौत

    Korba Mine Worker Death: कोरबा। जिले के एसईसीएल दीपका खदान क्षेत्र में