ग्वालियर में दुश्मनी का बदला लेने के लिए पिता और पुत्र ने पड़ोसी को गोली मार दी। गोली उसके कंधे पर जा लगी। जिससे वह घायल हो गया। फायरिंग करने का वीडियो भी सामने आया है। वारदात थाटीपुर थाना क्षेत्र के बजरिया बस्ती में हुई। फायरिंग करने वाले फरार हो गए। घायल ने बताया हमला करने वाले 5-7 लोग थे। उधर बस्ती में रहने वालों ने फायरिंग का वीडियो बनाया और पुलिस को दिया। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Gwalior Crime : सोबरन से पुरानी कहासुनी
दरसल थाटीपुर थाना क्षेत्र के बजरिया बस्ती में रहने वाले घायल सूरज सैनी ने बताया कि पड़ोसी सोबरन सिंह आर्य बीएसएफ जवान है। पड़ोस में उसकी किराने की दुकान भी है। सोबरन से उनकी पुरानी कहासुनी भी रही है। शुक्रवार रात करीब 9 बजे सोबरन दुकान के बाहर आया और अनर्गल बातें करते हुए गाली गलौज करने लगा। आसपास के लोगों ने उसे सलीके से बात करने के लिए बोला तो सोबरन भड़क गया घर में जाकर लाइसेंसी बंदूक ले आया। उसके साथ बेटा अभिषेक आर्य भी तमंचा लेकर आ गया। इन लोगों ने अपने साथी सोहेल खान, शुभम खटीक सहित दो तीन लोगों को बुलाकर फायरिंग कर दी। आरोपियों ने दनादन कई फायर ठोंके। सोबरन ने उसकी छाती पर बंदूक की नाल रखकर फायर करने का प्रयास किया। लेकिन उसने ऐन वक्त बंदूक की नाल को धक्का दे दिया तो गोली उसके कंधे में जा लगी। जिससे वह घायल हो गया,
Gwalior Crime : मामला दर्ज
घायल को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और उसकी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए तत्काल आरोपी बीएसएफ जवान सोबरन को राउंडअप कर लिया है। जबकि अन्य आरोपी फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर फरार अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
Read More : Gwalior News : नाश्ते की दुकान पर पेड़ गिरा, तीन लोग घायल
