,

Guna: चलती सीएनजी कार बनी आग का गोला, बाल-बाल बचे इंदौर के चार लोग; ओरछा से दर्शन कर लौट रहा था परिवार

Guna

Report: Vikash Bhargwa

Guna गुना शहर के व्यस्त एबी रोड पर बीती रात एक सीएनजी कार में अचानक भीषण आग लग गई। तेलघानी चौराहे के पास हुई इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत यह रही कि कार सवार सभी चारों लोग समय रहते बाहर निकल आए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

Guna दर्शन कर लौट रहे थे श्रद्धालु, अचानक उठा धुआं

जानकारी के अनुसार, इंदौर निवासी चार लोग अपनी सीएनजी कार से ओरछा में भगवान रामराजा के दर्शन करने गए थे। रविवार की रात जब वे ओरछा से इंदौर वापस लौट रहे थे, तभी गुना शहर में केनरा बैंक के सामने अचानक कार के अगले हिस्से से धुआं निकलने लगा। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत कार रोकी और सभी सवार सुरक्षित बाहर निकल आए।

Guna देखते ही देखते आग की लपटों में घिरी कार

कार सवारों के उतरते ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी कार आग की लपटों में समा गई। सीएनजी किट होने के कारण विस्फोट की आशंका को देखते हुए आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और ट्रैफिक को तुरंत रोक दिया गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और नगर पालिका की दमकल टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

Guna बड़ा हादसा टला

पुलिस के अनुसार, आग लगने का प्राथमिक कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। आग बुझने तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। राहत की बात यह रही कि कार में सवार चारों यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। पुलिस ने मौके से क्षतिग्रस्त वाहन को हटवाकर हाईवे पर यातायात सुचारु कराया है।

Read this: Agra : आगरा में भाजपा की जीत की गूँज: बंगाल, असम और पांडुचेरी में परचम लहराने पर ब्रज क्षेत्र कार्यालय में जोरदार जश्न

Chanakya Niti 13 October 2026: सफलता चाहिए तो आज ही अपनाएं चाणक्य की ये 5 नीतियां

Chanakya Niti 13 October 2026: आचार्य चाणक्य को प्राचीन भारत के प्रमुख…

Kota Dussehra Mela: 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले में राम-रस धारा और रामलीला का भव्य शुभारंभ

कोटा। Kota Dussehra Mela: राजस्थान के कोटा में 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले…

Panipat Robbery Case: 6 जिलों में वारदातों के आरोप, 16 FIR वाला हाकिम खान गिरफ्तार

पानीपत। Panipat Robbery Case: हरियाणा में लूटपाट और चोरी के कई मामलों…

Dhami Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर मुहर, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी अतिरिक्त छूट

हरिद्वार। Dhami Cabinet Meeting: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता…

Ranji Trophy : सौराष्ट्र के लिए जडेजा ने ठोका शतक, 392 रन पर सिमटी टीम

Ranji Trophy : रणजी ट्रॉफी के नए मुकाबलों में भारतीय क्रिकेटरों का…

Morena Shepherd Murder: मुरैना में पुरानी रंजिश में चरवाहे की हत्या, 25 भैंस ले जाने का भी आरोप

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena Shepherd Murder मुरैना जिले के सरायछोला थाना…