,

दतिया में किन्नर समाज का भव्य चल समारोह: देशभर से पहुंचे किन्नरों ने डीजे की धुन पर किया नृत्य, पुष्पवर्षा से स्वागत

- Advertisement -
Ad imageAd image

Report: Vijay

दतिया। अखिल भारतीय किन्नर महा सम्मेलन के तहत किन्नर समाज का भव्य चल समारोह बुधवार को धूमधाम से निकाला गया। देशभर से आए किन्नर कलश और बग्गियों पर सवार होकर शहर की सड़कों पर निकले। इस दौरान डीजे की धुन पर किन्नर झूमते और नृत्य करते नजर आए चल समारोह जब शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा, तो लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। जगह-जगह व्यापारियों और आम नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर किन्नर समाज का स्वागत किया। किला चौक पर तुलादान कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान भारी पुलिस बल सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहा ताकि जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।

जानकारी के अनुसार, अखिल भारतीय किन्नर महा सम्मेलन दतिया के रामजी वाटिका में 22 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों से किन्नर समुदाय के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं, जो समाज में एकता और सम्मान का संदेश दे रहे हैं।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bahraich Tiranga Bike Rally: बहराइच में ऐतिहासिक तिरंगा बाइक रैली, युवाओं के उत्साह से गूंजा शहर

रिपोर्टर-शबीहुल हसनैन Bahraich Tiranga Bike Rally 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर

Jalaun Suicide Case: जालौन में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद की जांच शुरू

रिपोर्ट: अफजाल अहमद Jalaun Suicide Case कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सहावनाका निवासी

Aaj Ka Rashifal: 6 शुभ योगों के बीच जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

Aaj Ka Rashifal: 16 अगस्त 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Analog Paneer Ban: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, एनालॉग पनीर, क्रीम, घी और खोवा पर प्रतिबंध

Analog Paneer Ban उत्तर प्रदेश सरकार ने खाद्य सुरक्षा और उपभोक्ताओं के