,

बालपुर में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ

- Advertisement -
Ad imageAd image
Grand inauguration of Shrimad Bhagwat Katha in Balpur

संवाददाता: भूपेंद्र ठाकुर

भागवत आचार्य पंडित संजय दुबे ने कहा – यह कथा भगवान की प्राप्ति का मार्ग

रायगढ़। जिले के बालपुर क्षेत्र में भव्य संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा के पहले दिन भागवत आचार्य पंडित संजय दुबे (बाल्को, कोरबा) ने कथा का प्रारंभ करते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल मनुष्यों के लिए ही नहीं, बल्कि देवताओं के लिए भी दुर्लभ है। यह भगवान की कृपा से ही प्राप्त होती है।

इस सात दिवसीय आयोजन में पाण्डेय परिवार को यजमानी का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। कथा व्यास ने कहा कि श्रीमद्भागवत भगवान की भक्ति, ज्ञान और वैराग्य को बल देने वाली पावन गाथा है। यह केवल धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि जीवन के अंतिम लक्ष्य की प्राप्ति का साधन है। कथा के माध्यम से व्यक्ति मृत्यु के भय से मुक्त होकर भगवान की ओर अग्रसर होता है।

पंडित दुबे ने आगे कहा कि भागवत कथा के सात दिन, सात सोपानों के समान हैं, जिनसे होकर जब हम आगे बढ़ते हैं तो अंततः जीवन का सच्चा उद्देश्य—भगवतप्राप्ति—हमारे सामने प्रकट होता है। श्रीमद्भागवत की दिव्य कथाएं जैसे प्रह्लाद चरित्र, ध्रुव की कथा, गोपियों की भक्ति—सभी आत्मा को झकझोर कर भक्ति की ओर ले जाती हैं।

बालपुर में आयोजित यह धार्मिक आयोजन न केवल भक्तों के लिए आध्यात्मिक अनुभव बन रहा है, बल्कि समूचे क्षेत्र को भक्ति और संस्कृति के रंग में रंग रहा है।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की