रांची: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज कांके रोड, रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से सौजन्य मुलाकात की। यह भेंट शिष्टाचार (सौजन्य) मुलाकात थी, जिसमें राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को सपरिवार अपने पुत्र के विवाह के उपरांत आयोजित “आशीर्वाद समारोह” में सम्मिलित होने के लिए सादर आमंत्रित किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार का आत्मीय स्वागत किया और उनके द्वारा दिए गए आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार कर लिया। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं।





