बिहार की स्थिति पर भावुक हुए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, बोले – “बताने में भी शर्म आती है”

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

पटना: बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने शनिवार को बिहार राज्य इंडस्ट्रीज एसोसिएशन द्वारा आयोजित विश्व संवाद कार्यक्रम में शिरकत की, जहां उन्होंने राज्य की शैक्षणिक और सामाजिक स्थिति को लेकर गहरी चिंता जताई। अपने उद्बोधन के दौरान वे भावुक हो गए और बोले कि बीते चार महीनों में जो कुछ उन्होंने बिहार में देखा, वैसा अनुभव उन्हें अपने पांच साल के केरल कार्यकाल में भी नहीं हुआ।

बीएन कॉलेज की घटना पर व्यथित राज्यपाल

राज्यपाल ने हाल ही में पटना के बीएन कॉलेज में हुई बम विस्फोट की घटना का ज़िक्र करते हुए कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि विश्वविद्यालयों में ऐसी हिंसक घटनाएं हो रही हैं। एक छात्र की मृत्यु पर दुख प्रकट करते हुए उन्होंने कहा, “मेरा दिल रो रहा है… यह शिक्षा का मंदिर है, न कि बम फेंकने की जगह। पिछले साल भी ऐसा ही हुआ था, और अब फिर एक मासूम की जान चली गई।”

उन्होंने बताया कि इस विषय पर पहले राजभवन में एक बैठक हुई थी, जिसमें कई निर्णय लिए गए थे, लेकिन उन पर अब तक अमल नहीं हुआ। जब उन्होंने कुलपति से रिपोर्ट के बारे में पूछा, तो जवाब मिला कि रिपोर्ट तैयार है लेकिन दस्तखत नहीं हुए हैं। इस पर आक्रोश व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा, “अगर कार्रवाई समय पर होती, तो शायद एक और जान न जाती।”

“ज्ञान के मंदिर को अराजक तत्वों के हवाले कर दिया गया है”

राज्यपाल ने कहा कि वे अब ऐसी मीटिंग राजभवन में नहीं, बल्कि उसी स्थान पर करेंगे जहां घटना हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि वे इस कार्यक्रम के बाद सीधे घटनास्थल का दौरा करेंगे।

“केरल में कभी ऐसी स्थिति नहीं देखी”

केरल के अपने अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा कि वहां संघर्ष इस बात को लेकर था कि उच्च शिक्षा में राजनीतिक हस्तक्षेप न हो। “वहां बहस इस बात पर थी कि वाइस चांसलर की नियुक्ति में राजनीतिक दबाव न हो, लेकिन हमने वहां ऐसा नहीं होने दिया। बिहार में स्थिति इससे कहीं अधिक गंभीर है।”

शिक्षाविदों से की सहयोग की अपील

राज्यपाल ने कहा कि उन्हें जो बातें सुनने को मिल रही हैं, वे इतनी शर्मनाक हैं कि वे उन्हें सार्वजनिक रूप से कहने में भी हिचकिचाते हैं। उन्होंने बताया कि हाल ही में कुछ नव-नियुक्त लोगों को धमकी भरे कॉल किए गए – “अगर ऐसा नहीं किया तो ट्रांसफर कर देंगे।” कुछ मामलों में उन्होंने कार्रवाई भी की है जहां आरोपों की पुष्टि हो चुकी थी।

अपने वक्तव्य के अंत में उन्होंने शिक्षा जगत से जुड़े लोगों से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा, “मैं आप सभी से हाथ जोड़कर मदद मांगता हूं। यह देश ज्ञान और संस्कृति की भूमि है – यदि यहां शिक्षा के मंदिरों में बम चलेंगे, तो यह पूरे समाज के लिए चिंता का विषय है।”

- Advertisement -
Ad imageAd image

GuidelineRates Bpl : कलेक्टर गाइडलाइन दरों पर हुआ मंथन, समिति की बैठक में 63 सुझावों पर हुई चर्चा

GuidelineRates : जिला मूल्यांकन समिति की बैठक में रियल एस्टेट, ग्रामीण दरों

GuidelineRates Bpl : कलेक्टर गाइडलाइन दरों पर हुआ मंथन, समिति की बैठक में 63 सुझावों पर हुई चर्चा

GuidelineRates : जिला मूल्यांकन समिति की बैठक में रियल एस्टेट, ग्रामीण दरों

Agriculture Reform : लोकसभा में कृषि पर शिवराज सिंह चौहान का दमदार जवाब, मोदी सरकार के काम गिनाए

Agriculture Reform : MSP, सिंचाई, डिजिटल एग्रीकल्चर और प्राकृतिक खेती पर सरकार

mp-homeguards : होमगार्ड और सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स आपदा में निभाते हैं अहम जिम्मेदारी: सीएम

mp-homeguards : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवी समागम 2026

IndiaHelpsIran : भारत ने ईरान को भेजी मदद, दूतावास ने जताया आभार

by: vijay nandan IndiaHelpsIran : मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच

Korba Elderly Attack : कोरबा में बुजुर्ग पर हमला, आंख फोड़कर फरार हुए अज्ञात हमलावर

Korba Elderly Attack : जिले के चैतमा चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बर्रा

CM Dr Yadav Blog : नव संवत्सर, कृषि, जल और विकास के रोड मैप का संकल्प

लेखक: डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री CM Dr Yadav Blog : चैत्र शुक्ल

Faridabad : फरीदाबाद में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, कई घर और दुकानें धराशाही

रिपोर्ट- संदीप चौधरी faridabad-illegal : फरीदाबाद, शहर के मुजेसर क्षेत्र में प्रशासन

Korba Navratri Procession: कोरबा में चैत्र नवरात्रि पर भव्य शोभायात्रा की तैयारी

Korba Navratri Procession: कोरबा। चैत्र नवरात्रि और हिंदू नव वर्ष 2026 को

Kaladhungi में दिनदहाड़े दिखे तेंदुए के शावक, गांव में फैली दहशत

Report by: Mukesh Chandra Kaladhungi: उत्तराखंड के कालाढूंगी वन क्षेत्र के अंतर्गत

rahul-gandhi-priyanka : नितिन गडकरी से राहुल और प्रियंका गांधी की मुलाकात, जानिए क्या रही वजह

rahul-gandhi-priyanka : नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने

MP Chhattisgarh Coordination: रायपुर में मध्यप्रदेश के डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ला की CM विष्णु देव साय से मुलाकात

MP Chhattisgarh Coordination: रायपुर। मध्यप्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने छत्तीसगढ़

Korba Mine Worker Death: कोरबा की दीपका खदान में श्रमिक की संदिग्ध मौत

Korba Mine Worker Death: कोरबा। जिले के एसईसीएल दीपका खदान क्षेत्र में

CG NEWS: छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कानून पर सियासत गरम, बीजेपी का कांग्रेस पर तीखा हमला

CG NEWS: रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित “धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026” को लेकर