गोरखपुर: हाईवे पर बेकाबू बोलेरो 5 बार पलटी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Gorakhpur: Uncontrolled Bolero overturned 5 times on the highway

REPORT- ARUN KUMAR

गोरखपुर में शनिवार सुबह वाराणसी हाईवे पर एक ऐसा हादसा हुआ, जिसे देखने वाले दंग रह गए। हाईवे पर दौड़ रही एक बोलेरो अचानक बेकाबू हो गई और पहले सामने चल रही टाटा मैजिक को जोरदार टक्कर मारी। इसके बाद बोलेरो 5 से 6 बार पलटी खाती हुई करीब 100 मीटर तक घिसटते हुए आगे बढ़ती चली गई।

हैरानी की बात यह रही कि कई बार पलटने के बाद भी बोलेरो फिल्मी अंदाज़ में मझगांवा फ्लाईओवर की रेलिंग से टकराकर अपने पहियों पर सीधी हो गई। यह नजारा आसपास मौजूद लोगों को किसी एक्शन सीन की तरह लगा।

टक्कर के बाद टाटा मैजिक पर लदा सामान सड़क पर दूर-दूर तक बिखर गया। वहीं हादसे के तुरंत बाद बोलेरो चालक गाड़ी को लेकर करीब डेढ़ किलोमीटर तक भागा और फिर हाईवे पर ही वाहन खड़ा करके मौके से फरार हो गया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि बोलेरो की स्पीड लगभग 100 किमी प्रति घंटे थी, जिस कारण वाहन पर चालक का नियंत्रण पूरी तरह खो गया। गनीमत यह रही कि इस बड़े हादसे में किसी की जान नहीं गई, हालांकि दोनों वाहनों को भारी नुकसान हुआ है।

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बोलेरो को कब्जे में ले लिया। हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति भी बनी रही। पुलिस वाहन चालक की तलाश में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज की मदद से पूरे मामले की जांच कर रही है।

Bilaspur assault case: बिलासपुर में सामूहिक हमला, मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, 10 आरोपी गिरफ्तार

Bilaspur assault case: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 29 अप्रैल 2026, बुधवार का दिन भगवान गणेश और बुध ग्रह

OBC Census Controversy : जनगणना में OBC कॉलम नहीं होने पर बवाल, 27% आरक्षण को लेकर उठे सवाल

OBC Census Controversy : पिछड़ा वर्ग ने जताई नाराजगी, जनसंख्या आंकड़ों की

Traditional Wedding Procession : सेलूद में बैलगाड़ी पर निकली अनोखी बारात, सादगी और परंपरा ने जीता दिल

Traditional Wedding Procession : लग्जरी कार छोड़ दूल्हा पहुंचा बैलगाड़ी से, बिना

Bhopal मंत्री-परिषद की बैठक में विकास योजनाओं के लिये 26 हजार 800 करोड़ रूपये की स्वीकृति

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में

Godda: पुलिया से टकराई तेज रफ्तार बाइक, महिला की मौके पर ही मौत; दो बच्चे घायल, एक की हालत गंभीर

Godda जिले के मेहरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजितपुर-खिरौंधी मुख्य मार्ग पर मंगलवार

Madhya Pradesh में ‘जंगली भैंसों का पुनर्स्थापन’ अभियान, 4 जंगली भैंसे छोड़े, 50 और लाने की तैयारी

Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश में वन्यजीव संरक्षण और जैव-विविधता संवर्धन को नई गति

Bhiwani: कुत्ता आने से पेड़ से टकराई मोटरसाइकिल, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

Report by: JD Duggal Bhiwani: हरियाणा के भिवानी जिले में दर्दनाक सड़क

Harda टिमरनी में दरिंदगी: रेलवे ट्रैक पर बांधे गए मवेशी, ट्रेन की चपेट में आने से 7 गौवंश की दर्दनाक मौत

संवाददाता-राजेंद्र बिल्लौरे Harda मध्य प्रदेश के हरदा जिले के छिदगांवमेल क्षेत्र में

Bhimtal: मोरा गांव में पिंजरे में कैद हुआ गुलदार, वन विभाग को बड़ी सफलता

Report by: Bhuwan Singh Bhimtal: नैनीताल जिले के भीमताल क्षेत्र के मोरा