,

गूगल मैप ने दिखाया मौत का रास्ता

अगर आप रात में गूगल मैप के भरोसे है तो सतर्क हो जाइये क्योंकि कभी कभी टेक्नोलॉजी पर डिपेन्ड रहने से जान पर आ जाती है। ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के बदायूं से सामने आया है, जहां एक कार गूगल मैप की वजह से दुघर्टनाग्रस्त हो गई, जिससे कार में सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि कार में 2 सगे भाई भी थे। बता दें कि तीनों शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे, तभी उन्होंने गूगल मैप का सहारा लिया गूगल मैप ने निर्माणाधीन पुल का संकेत दिया जैसे ही गाड़ी पुल के उपर पहुंची तभी निचे जा गिरी।

अधूरे पुल से नीचे जा गिरी कार
रविवार सुबह खल्लपुर गांव के लोग रामगंगा किनारे खेतों पर निकले तो उन्होंने दातागंज की ओर से अधूरे पुल के नीचे कार को पड़ा देखा। सूचना पर बरेली जिले के फरीदपुर व बदायूं के दातागंज की पुलिस पहुंच गई। सीओ फरीदपुर आशुतोष शिवम ने मौके पर जाकर जानकारी जुटाई तो घटनास्थल फरीदपुर क्षेत्र का ही निकला। तब फरीदपुर पुलिस जाकर शवों को नाव से ले आई। फरीदपुर इंस्पेक्टर राहुल सिंह ने मृतकों के पास मौजूद मोबाइल से जानकारी जुटाई तो फरीदपुर क्षेत्र से उनके रिश्तेदार पहुंच गए। तब शवों का पंचनामा भरना संभव हो सका।

मोबाईल लोकेशन में पुल पूरा बना दिखाई दिया
तीनों लोग शार्टकट से फरीदपुर जाने को निकले थे। मोबाइल पर इन्होंने लोकेशन लगा रखी थी, जिसमें पुल पूरा बना दिखाई दे रहा था। बता दें कि दो साल पहले जब इस पुल का निर्माण हुआ तो रामगंगा ने कटान कर दिया और एप्रोच रोड पानी में बह गई। इसके बाद रामगंगा खिसककर फरीदपुर के खल्लपुर गांव की ओर बहने लगी। इससे पुल का काफी हिस्सा दोबारा बनाने की जरूरत महसूस होने लगी। शुरू में निर्माणदायी संस्था ने दातागंज की ओर से पुल के प्रवेश मार्ग पर दीवार बना दी थी जो
बाद में टूट गई। इसके बाद से पुल पर सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं किया गया। स्थानीय लोगों को इस बारे में जानकारी थी पर बाहर से आने वाले वाहन चालकों को खतरा बना रहता है, इसी सरकारी अराजकता की वजह से तीन लोगों की जान चली गई।

Punjab Election 2027 : पंजाब में सत्ता का संग्राम, नशे पर घमासान, BJP का बड़ा मिशन !

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Punjab Election 2027 : चंडीगढ़, पंजाब की राजनीति में…

IITF-2026 में झारखंड पवेलियन का आकर्षण बनी माटी कला और टेराकोटा, लाइव डेमो से पर्यटकों को लुभा रहे कारीगर

रिपोर्ट- हिमांशु प्रियदर्शी IITF-2026 : नई दिल्ली/रांची:- 45वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले…

Indian Army : जासूसी के चार मामले, सेना की सुरक्षा पर सवाल !

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Indian Army : नई दिल्ली, देश की सुरक्षा, अंदरूनी…

PM Modi ने छठ महापर्व के समापन पर दी देशवासियों को बधाई, छठी मइया से की आशीर्वाद की कामना

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छठ महापर्व के समापन पर देशवासियों…

CG: Top 10

CG: 1. छत्तीसगढ़ के 7 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, बस्तर…

MP: Top 10

MP: 1. भोपाल मास्टर प्लान-2047 के ड्राफ्ट पर आज से सुनवाई, अवैध…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: आज 16 नवंबर 2026, सोमवार का दिन कई राशियों…