,

सोना ₹1,375 और चांदी ₹1,033 सस्ती: 13 दिन में गोल्ड ₹10,246 और सिल्वर ₹25,675 सस्ती

- Advertisement -
Ad imageAd image
सोना ₹1,375 और चांदी ₹1,033 सस्ती: 13 दिन में गोल्ड ₹10,246 और सिल्वर ₹25,675 सस्ती

फेस्टिव सीजन खत्म होते ही घटने लगी डिमांड, ग्लोबल टेंशन में राहत और प्रॉफिट बुकिंग से कीमतों में गिरावट

नई दिल्ली। 30 अक्टूबर को सोना और चांदी दोनों के दामों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम सोना ₹1,375 घटकर ₹1,19,253 पर आ गया है। बुधवार को इसकी कीमत ₹1,20,628 प्रति 10 ग्राम थी। वहीं, चांदी ₹1,033 सस्ती होकर ₹1,45,600 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई, जो 29 अक्टूबर को ₹1,46,633 प्रति किलोग्राम थी।

इससे पहले 17 अक्टूबर को सोना ₹1,30,874 और चांदी ₹1,71,275 प्रति किलो के ऑलटाइम हाई पर पहुंची थी। इसके बाद केवल 13 दिनों में ही सोना ₹10,246 और चांदी ₹25,675 तक सस्ती हो चुकी है।

IBJA की कीमतों में 3% GST, मेकिंग चार्ज और ज्वेलर्स मार्जिन शामिल नहीं होते, इसलिए शहरों में रेट अलग-अलग हो सकते हैं। यही दरें RBI सोवरेन गोल्ड बॉन्ड और गोल्ड लोन के रेट तय करने के लिए मानक होती हैं।

सोना-चांदी के दाम गिरने की 3 बड़ी वजहें

1. सीजनल डिमांड का खत्म होना:
दिवाली और शादी सीजन के बाद सोने-चांदी की खरीदी धीमी हो जाती है। इसी कारण बाजार में डिमांड घटी है।

2. ग्लोबल टेंशन में कमी:
सोना-चांदी को “सेफ हेवन” माना जाता है, यानी जब दुनिया में तनाव बढ़ता है, तब लोग इसे खरीदते हैं। लेकिन अंतरराष्ट्रीय तनाव घटने से निवेशक अन्य एसेट्स की ओर लौटे हैं।

3. प्रॉफिट बुकिंग और ओवरबॉट सिग्नल:
17 अक्टूबर को कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद निवेशकों ने मुनाफा वसूली शुरू कर दी। टेक्निकल इंडिकेटर RSI (Relative Strength Index) ने दिखाया कि कीमतें ओवरबॉट जोन में थीं, जिससे बिकवाली बढ़ी।

इस साल अब तक सोना ₹43,091 और चांदी ₹59,583 महंगी

  • सोना: 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹76,162 का था, जो अब ₹1,19,253 हो गया है।
  • चांदी: 31 दिसंबर 2024 को 1 किलो चांदी ₹86,017 की थी, जो अब ₹1,45,600 प्रति किलो पर पहुंच गई है।

सोना खरीदते समय ध्यान रखें ये 2 बातें

1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें:
हमेशा BIS हॉलमार्क वाला सोना ही लें। हॉलमार्क नंबर (जैसे – AZ4524) से उसकी शुद्धता की पुष्टि होती है।

2. कीमत क्रॉस चेक करें:
सोना खरीदते समय उसकी वजन और कैरेट (24K, 22K, 18K) के अनुसार कीमत को IBJA वेबसाइट या भरोसेमंद स्रोतों से मिलान करें।

Aaj Ka Rashifal: 6 शुभ योगों के बीच जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

Aaj Ka Rashifal: 16 अगस्त 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Analog Paneer Ban: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, एनालॉग पनीर, क्रीम, घी और खोवा पर प्रतिबंध

Analog Paneer Ban उत्तर प्रदेश सरकार ने खाद्य सुरक्षा और उपभोक्ताओं के

Sirsaganj Police Encounter: सिरसागंज में पुलिस मुठभेड़, 15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Sirsaganj Police Encounter सिरसागंज थाना क्षेत्र में ज्वैलर्स

Rakhi Sawant ने गाया देशभक्ति गीत, पीएम मोदी की तारीफ में बोलीं- ‘मोदी जी की जय हो’

Rakhi Sawant: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभर में देशभक्ति का माहौल

Independence Day 2026 Chhattisgarh: रायपुर में CM विष्णुदेव साय ने फहराया तिरंगा, नक्सलवाद पर भी बोले

Independence Day 2026 Chhattisgarh : राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में

विजय-संगीता की सुलह के बीच तृषा कृष्णन की एंट्री, Independence Day समारोह का वीडियो वायरल

Independence Day: तमिल अभिनेत्री तृषा कृष्णन एक बार फिर अभिनेता से राजनेता