,

आज सोना-चांदी के दाम में गिरावट: सोना ₹469 सस्ता, चांदी ₹1.25 लाख प्रति किलो

- Advertisement -
Ad imageAd image
आज सोना-चांदी के दाम में गिरावट: सोना ₹469 सस्ता, चांदी ₹1.25 लाख प्रति किलो

BY: MOHIT JAIN

आज सोने-चांदी के दामों में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹469 टूटकर ₹1,09,264 पर आ गया है। वहीं, चांदी भी ₹193 की गिरावट के साथ ₹1,25,563 प्रति किलो पर पहुंच गई है।

लगातार दूसरे दिन गिरावट

  • 17 सितंबर को सोना ₹1,09,733 था, जो आज घटकर ₹1,09,264 हो गया।
  • चांदी भी 17 सितंबर के ₹1,25,756 से गिरकर ₹1,25,563 प्रति किलो बिक रही है।
  • 16 सितंबर को सोना ₹1,10,869 और चांदी ₹1,25,756 के ऑल-टाइम हाई पर पहुंची थी।

सालभर में सोना-चांदी कितनी महंगी हुई?

2025 की शुरुआत से अब तक सोना-चांदी में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है।

  • सोना अब तक ₹33,102 महंगा हो चुका है। 31 दिसंबर 2024 को इसका भाव ₹76,162 था, जो अब बढ़कर ₹1,09,264 हो गया।
  • चांदी की कीमत भी ₹39,546 बढ़ चुकी है। पिछले साल के अंत में चांदी ₹86,017 प्रति किलो थी, जो अब ₹1,25,563 पर पहुंच गई है।

सोना खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें

हमेशा BIS हॉलमार्क वाला ही सोना लें। नए नियम के तहत बिना 6 अंकों वाले HUID (Hallmark Unique Identification Number) के सोना नहीं बेचा जा सकता।
यह अल्फान्यूमेरिक कोड जैसे – AZ4524 – सोने की शुद्धता और कैरेट की जानकारी देता है।

2. कीमत और वजन की जांच करें

सोना खरीदते समय उसका वजन और उस दिन का सही रेट IBJA वेबसाइट या विश्वसनीय स्रोतों से जरूर क्रॉस-चेक करें।

  • 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, लेकिन इससे ज्वेलरी नहीं बनती।
  • ज्वेलरी बनाने के लिए आमतौर पर 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है।

Aaj Ka Rashifal: 6 शुभ योगों के बीच जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

Aaj Ka Rashifal: 16 अगस्त 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Analog Paneer Ban: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, एनालॉग पनीर, क्रीम, घी और खोवा पर प्रतिबंध

Analog Paneer Ban उत्तर प्रदेश सरकार ने खाद्य सुरक्षा और उपभोक्ताओं के

Sirsaganj Police Encounter: सिरसागंज में पुलिस मुठभेड़, 15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Sirsaganj Police Encounter सिरसागंज थाना क्षेत्र में ज्वैलर्स

Rakhi Sawant ने गाया देशभक्ति गीत, पीएम मोदी की तारीफ में बोलीं- ‘मोदी जी की जय हो’

Rakhi Sawant: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभर में देशभक्ति का माहौल

Independence Day 2026 Chhattisgarh: रायपुर में CM विष्णुदेव साय ने फहराया तिरंगा, नक्सलवाद पर भी बोले

Independence Day 2026 Chhattisgarh : राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में

विजय-संगीता की सुलह के बीच तृषा कृष्णन की एंट्री, Independence Day समारोह का वीडियो वायरल

Independence Day: तमिल अभिनेत्री तृषा कृष्णन एक बार फिर अभिनेता से राजनेता