सोना 77,200 रुपए प्र‎ति 10 ग्राम, चांदी लगभग 90,500 रुपए

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

नई ‎दिल्ली : रुपये में मजबूती के बीच सोने-चांदी के दामों में एक बार फिर से सुस्ती दिख रही है। घरेलू वायदा बाजार में मंगलवार को सोने-चांदी में उतार-चढ़ाव देखने को ‎मिला। सोना-चांदी दायरे में कारोबार कर रहे थे। एमसीएक्स पर सोना 77,200 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा था, वहीं चांदी 90,500 के पास चल रही थी। वै‎श्विक बाजार में सोना 2,650 डॉलर चल रहा है। एमसीएक्स पर सुबह की शुरुआत में सोना 20 रुपये की बढ़त के साथ 77,178 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था. जो कि कल 77,158 रुपये पर बंद हुआ था। इस दौरान चांदी 29 रुपये की गिरावट के साथ 90,525 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रही थी, जो कि कल 90,554 रुपये पर बंद हुई थी। राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने की कीमत 700 रुपये टूटकर 79,000 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। शुक्रवार को सोने की कीमत 79,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। हालांकि, सोमवार को चांदी की कीमत 300 रुपये बढ़कर 90,700 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले सत्र में सफेद धातु 90,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत शुक्रवार के 79,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के पिछले बंद भाव के मुकाबले 700 रुपये गिरकर 78,600 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई।

Lucknow : भर्ती परीक्षाओं में अब नहीं चलेगा ‘विवादित’ कंटेंट: सीएम योगी की बोर्डों को सख्त हिदायत

Lucknow उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतियोगी परीक्षाओं की शुचिता

15-march-2026 का राशिफल

15-march-2026 का राशिफल ♈ मेष (Aries):आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा।

Madhya Pradesh वन नेशन, वन हेल्पलाइन’ पहल को मध्यप्रदेश में मिली मजबूती

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने महिलाओं और बच्चों की

Ambikapur में ई-रिक्शा गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Report by: Dinesh Gupta Ambikapur: अंबिकापुर शहर में एक ई-रिक्शा गोदाम में

Bhagalpur व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Report by: Sanjeev Kumar Bhagalpur: भागलपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला विधिक