फिर बढ़ा सोने का भाव, चांदी में गिरावट

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Gold price rises again, silver falls

देश के सराफा बाजारों में सोने की कीमतों में इजाफा देखा जा रहा है, जिससे खरीदारी के लिए लोगों को थोड़ा ज्यादा खर्च करना पड़ रहा है। गुरुवार को शुरुआती कारोबार में सोने की कीमतें मजबूत हुई हैं। मुंबई में 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 78,830 रुपए पहुंच गई है, जबकि चांदी में हल्की नरमी देखने को मिली है, और इसका भाव 92,400 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है। देश के विभिन्न शहरों में सोने के दाम अलग-अलग हैं। दिल्ली में 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 78,980 रुपए में मिल रहा है, जबकि लखनऊ में भी यही कीमत 78,980 रुपए है। बेंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता, हैदराबाद और अहमदाबाद में भी सोने के दाम 78,830 रुपएसे 78,880 रुपएके बीच हैं। हर शहर में सोने की कीमत अलग क्यों होती है? इसका मुख्य कारण है राज्य सरकारों द्वारा लगाए गए स्थानीय टैक्स। इन टैक्सों के कारण कीमतों में अंतर आता है। इसके अलावा सोने की कीमतों पर अंतर्राष्ट्रीय बाजार की गतिविधियां भी असर डालती हैं। लंदन ओटीसी स्पॉट मार्केट और कॉमेक्स गोल्ड फ्यूचर्स मार्केट जैसी प्रमुख वैश्विक व्यापारिक गतिविधियां भी सोने की कीमतों को प्रभावित करती हैं। वैश्विक स्तर पर, लंदन बुलियन मार्केट एसोसिएशन सोने की कीमत तय करता है, जो बैंकरों और बुलियन व्यापारियों के लिए बेंचमार्क के रूप में काम करता है। भारत में इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन अंतर्राष्ट्रीय कीमतों को आयात शुल्क और अन्य टैक्स जोड़कर खुदरा विक्रेताओं के लिए सोने की कीमत निर्धारित करता है।

Khatu Shyam Devotees: पाप मोचनी एकादशी पर रींगस रेलवे स्टेशन पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Khatu Shyam Devotees: खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए देशभर से पहुंचे भक्त

Chennai में सिलेंडर धमाके से दहल उठा नवल्लूर: दो मासूम बच्चों की मौत

Chennai : तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के बाहरी इलाके नवल्लूर में रविवार

Traffic Enforcement: कोरबा में यातायात पुलिस का अभियान, सड़क जाम करने वाले ट्रेलर वाहनों पर कार्रवाई

Traffic Enforcement: बेतरतीब खड़े ट्रेलरों पर चलानी कार्रवाई कोरबा शहर की यातायात

Condolence Visit: बलरामपुर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा जिला अध्यक्ष के शोकाकुल परिवार से की मुलाकात

Condolence Visit: भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल के घर पहुंचे मुख्यमंत्री बलरामपुर

Deer Rescue: मगरलोड में सूखे कुएं में गिरा चीतल, वन अमले ने किया ऐसे रेस्क्यू

Deer Rescue: पानी की तलाश में गांव पहुंचा चीतल, सूखे कुएं में

Road Accident: रायपुर में तेज रफ्तार ऑटो पलटा, दो बच्चे घायल, बड़ा हादसा टला

Road Accident: अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा ऑटो Road Accident: रायपुर में

Lucknow : भर्ती परीक्षाओं में अब नहीं चलेगा ‘विवादित’ कंटेंट: सीएम योगी की बोर्डों को सख्त हिदायत

Lucknow उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतियोगी परीक्षाओं की शुचिता