“ग्लोबल स्पिरिचुअल कॉन्क्लेव” हमारी समृद्ध संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं को दुनिया के सामने प्रस्तुत करने का मंच बनेगा” : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
“Global Spiritual Conclave” will become a platform to present our rich culture and spiritual traditions to the world”: Chief Minister Dr. Yadav

उज्जैन में 27 अगस्त को होगा ग्लोबल स्पिरिचुअल कॉन्क्लेव “रूहmantic”

भोपाल : मंगलवार, अगस्त 26, 2025, 19:41 IST

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि 27 अगस्त को उज्जैन में होने वाला ग्लोबल स्पिरिचुअल कॉन्क्लेव एक ऐसा मंच होगा, जहां हम अपनी समृद्ध संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं को दुनिया के सामने प्रस्तुत कर सकेंगे। साथ ही उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ-2028 की तैयारियों, कॉर्पोरेट समूहों और मंदिर ट्रस्ट समूहों तक सीधी पहुँच बनेगी। इस कॉन्क्लेव का केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत शुभारंभ करेंगे। इयमें देश-विदेश के कई आध्यात्मिक गुरू, विचारक सहित 300 से अधिक महानुभाव शामिल होंगे। साथ ही मुख्य वक्ता के रूप में आध्यात्मिक गुरु गौरांग दास और देश-विदेश के कई आध्यात्मिक गुरू, विचारक सहित 300 से अधिक महानुभाव शामिल होंगे।

अतुल्य भारत के हृदय मध्यप्रदेश में आध्यात्मिक और पर्यटन क्षेत्र को एक नई दिशा देने के लिए पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से मध्यप्रदेश पर्यटन और पीएचडी चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (PHDCCI) के द्वारा होटल अंजुश्री उज्जैन में होने वाला यह सम्मेलन आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने, सांस्कृतिक विरासत का संवर्धन करने और जिम्मेदार आतिथ्य पर गहन चर्चा का एक महत्वपूर्ण मंच बनेगा। यह आयोजन न केवल पर्यटन उद्योग के लिए अपितु उन सभी के लिए महत्वपूर्ण है, जो भारत की समृद्ध आध्यात्मिक विरासत को आधुनिकता के साथ जोड़कर देखना चाहते हैं।

कॉन्क्लेव में PHDCCI-KPMG द्वारा आध्यात्मिक पर्यटन पर तैयार की गई एक विशेष रिपोर्ट भी जारी की जाएगी, जो इस क्षेत्र के भविष्य के लिए एक रोडमैप प्रस्तुत करेगी। यह कॉन्क्लेव कई महत्वपूर्ण सत्रों में विभाजित है, जिनमें आध्यात्मिक पर्यटन के विभिन्न आयामों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। ‘ज्योतिर्लिंग सर्किट’ पर एक विशेष सत्र होगा, जिसमें भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों के महत्व और उनके संरक्षण पर चर्चा होगी। ‘मंदिर अर्थव्यवस्थाएं’ नामक सत्र में यह जाना जाएगा कि कैसे भारत के प्रमुख मंदिर जैसे तिरुपति, वैष्णो देवी और काशी विश्वनाथ मंदिर स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति देते हैं। इस सत्र में महाकुंभ 2025 के उदाहरण पर भी बात की जाएगी, जिसने 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं को आकर्षित किया था।

उज्जैन की आध्यात्मिक शक्ति पर विशेष फोकस

इसका एक विशेष सत्र “महाकाल का मंडल: उज्जैन की आध्यात्मिक शक्ति और शहरी भविष्य” उज्जैन शहर पर केंद्रित होगा। इस सत्र में श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के महत्व, सिंहस्थ कुंभ के प्रभाव और शहरी नवाचारों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

आध्यात्मिकता और आधुनिकता का संगम

यह कॉन्क्लेव “मन, शरीर और आत्मा: नई आध्यात्मिक सीमा के रूप में कल्याण”, “डिजिटल में दिव्य – आध्यात्मिकता 2.0” जैसे विषयों पर भी चर्चा करेगा। “मन, शरीर और आत्मा: नई आध्यात्मिक सीमा के रूप में कल्याण” सत्र में आयुर्वेद, योग और ध्यान जैसी भारतीय परंपराओं को पर्यटन के साथ कैसे जोड़ा जाए, इस पर विचार होगा। “डिजिटल में दिव्य” सत्र में वर्चुअल दर्शन, एआई और वीआर जैसी तकनीकों के माध्यम से आध्यात्मिकता को कैसे सुलभ बनाया जा सकता है, इस पर चर्चा होगी।

कॉन्क्लेव का समापन प्रतिनिधियों को श्री महाकालेश्वर और श्री काल भैरव मंदिरों के दर्शन के साथ होगा। यह कॉन्क्लेव निश्चित रूप से भारत की आध्यात्मिक शक्ति को वैश्विक पटल पर और भी अधिक मजबूती प्रदान करेगा।

Karnataka: बेलगावी के मंदिर में कुबेर का भंडार! 4 दिन तक चले नोट गिनने के ‘मशीनी हाथ’, आंकड़ा सुन चकरा जाएगा सिर।

Karnataka कर्नाटक के बेलगावी जिले के सवदत्ती स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री रेणुका

Balrampur: मोहाली रोड पर दो ट्रकों की भीषण टक्कर, ड्राइवर की आग में जलकर मौत

report by: Sunil Thakur Balrampur: बलरामपुर, बसंतपुर थाना क्षेत्र। वाड्राफनगर के मोहाली

Nainital में ऑनलाइन गैंस बुकिंग बंद, जनता के लिए ऑफलाइन सुविधा शुरू

Report by: Bhuwan Singh Nainital: पिछले दो दिनों से नैनीताल में ऑनलाइन

Faridabad में उप-निरीक्षक 40,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Report by: Kuldeep Saini Faridabad: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB),

Haryana: सरल केंद्र नूंह में रजिस्ट्रेशन क्लर्क 6000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Haryana: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB), गुरुग्राम की टीम ने

Illegal Parking Collection: अमेरा खदान में ट्रकों से पार्किंग के नाम पर वसूली का आरोप

Illegal Parking Collection: कोयला लोडिंग के लिए आने वाले ट्रकों से ₹100–₹100

Attack on Jewish Temple: मिशिगन के यहूदी धार्मिक स्थल पर हमला, हमलावर की मौत, कोई हताहत नहीं

Attack on Jewish Temple: अमेरिका के मिशिगन प्रांत में एक यहूदी प्रार्थना

Deputy CM Rajendra Shukla ने राघवाचार्य जी महाराज से लिया आशिर्वाद

Deputy CM Rajendra Shukla: उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने अपने अमहिया