Gangaur 2026: आज मनाई जाएगी बड़ी गणगौर, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और पूरी सामग्री सूची

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Gangaur 2026

Gangaur 2026: गणगौर का पर्व महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूजा करती हैं। यह उत्सव लगभग 18 दिनों तक चलता है, लेकिन इसका सबसे महत्वपूर्ण दिन चैत्र नवरात्रि का तीसरा दिन माना जाता है। इस वर्ष यह पर्व 21 मार्च 2026 को मनाया जाएगा, जिसे बड़ी गणगौर भी कहा जाता है। इस दिन महिलाएं बालू या मिट्टी से शिव-पार्वती (ईसर-गौरा) की प्रतिमा बनाकर उनका श्रृंगार करती हैं और पारंपरिक गीत गाते हुए पूजा करती हैं।

Gangaur 2026: गणगौर पूजा तिथि और शुभ मुहूर्त

तृतीया तिथि की शुरुआत 20 मार्च को रात 2:30 बजे से होगी और इसका समापन 21 मार्च को रात 11:56 बजे होगा। उदया तिथि के अनुसार 21 मार्च को ही गणगौर मनाई जाएगी। पूजा के लिए ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:49 से 5:36 तक और अभिजित मुहूर्त दोपहर 12:04 से 12:52 तक शुभ माना गया है।

Gangaur 2026: गणगौर पूजा सामग्री

गणगौर पूजा के लिए लकड़ी की चौकी, तांबे का कलश, गणगौर माता की प्रतिमा, मिट्टी के बर्तन और दीये, कुमकुम, चावल, फूल, हल्दी, मेहंदी, गुलाल, अबीर, मिठाई, घी, नारियल, आम के पत्ते, पान, पानी का पात्र और पूजा थाली जैसी चीजें जरूरी होती हैं। इसके अलावा सौभाग्य सामग्री जैसे चुनरी, काजल, लाल या पीला कपड़ा, गेहूं, मूंग और अन्य श्रृंगार की वस्तुएं भी चढ़ाई जाती हैं। पूजा के दौरान इन सभी सामग्रियों का उपयोग कर माता गौरा और भगवान शिव की विधिपूर्वक आराधना की जाती है।

Gangaur 2026: देवी पार्वती की विशेष पूजा का महत्व

इस दिन देवी पार्वती की पूजा विशेष रूप से की जाती है, क्योंकि तृतीया तिथि उनकी ही मानी जाती है। महिलाएं उन्हें सोलह श्रृंगार अर्पित करती हैं और कुमकुम, हल्दी, मेहंदी जैसी सुहाग सामग्री चढ़ाती हैं। मान्यता है कि इससे वैवाहिक जीवन में सुख और समृद्धि बनी रहती है।

Gangaur 2026: गणगौर में ‘गुने’ बनाने की परंपरा

गणगौर के दिन महिलाएं आटे, मैदा या बेसन में हल्दी मिलाकर छोटे-छोटे आभूषण जैसे आकार बनाती हैं, जिन्हें ‘गुने’ कहा जाता है। इन्हें माता पार्वती को अर्पित किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, जितने अधिक गुने चढ़ाए जाते हैं, उतनी ही परिवार में खुशहाली और समृद्धि आती है। पूजा के बाद ये गुने परिवार की महिलाओं में बांटे जाते हैं।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Agricultural innovation : किसान कंपनियों के माध्यम से जलवायु अनुकूल कृषि एवं आजीविका संवर्धन पर जोर

Agricultural innovation : आज आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विशेषज्ञों एवं संस्थाओं के

Horoscope: 21-03-2026

Horoscope: 21 मार्च 2026 का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर,

Gwalior News : वेडिंग डेकोरेशन को लेकर विवाद, 5 लाख लेने के बाद 8 लाख की मांग का आरोप

Gwalior News : ग्वालियर में वेडिंग डेकोरेशन के काम को लेकर धोखाधड़ी

Agricultural innovation : किसान कंपनियों के माध्यम से जलवायु अनुकूल कृषि एवं आजीविका संवर्धन पर जोर

Agricultural innovation : आज आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विशेषज्ञों एवं संस्थाओं के

MP NEWS : उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने इंडियन हैबिटैट सेंटर का किया अवलोकन

MP NEWS : उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने नई दिल्ली में इंडियन

RAIPUR NEWS : अभनपुर मॉब लिंचिंग मामले में हाईकोर्ट ने पुलिस से मांगा जवाब

RAIPUR NEWS : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अभनपुर इलाके में 13 मार्च 2025

UTTAR PRADESH : योगी सरकार 1,228 नवचयनित नर्सिंग अधिकारियों को 22 मार्च को सौंपेगी नियुक्ति पत्र

UTTAR PRADESH : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को लोकभवन में आयोजित नियुक्ति

Baha Festival : जामताड़ा में धूमधाम से मनाया गया बाहा पर्व, परंपरा और संस्कृति की दिखी झलक

Baha Festival : जाहेर थान में पूजा-अर्चना,पारंपरिक नृत्य और वाद्य यंत्रों की

guna hospital : जब मुर्दा पोस्टमॉर्टम टेबल से उठ भाग खड़ा हुआ….!

guna hospital : जिंदा युवक को पोस्टमॉर्टम को भेजने के विवाद को

Suspicious Death Case : खैरागढ़ में लापता युवक की संदिग्ध मौत, 24 घंटे में मिला शव

Suspicious Death Case : सर्च ऑपरेशन के दौरान सुनसान इलाके में मिला

Protest Against Minister: कांकेर में कांग्रेस का प्रदर्शन, महिला एवं बाल विकास मंत्री का पुतला दहन

Protest Against Minister: कांकेर में बीजापुर के आदिवासी छात्रावास में हाल ही

Karnataka: हिप्पोपोटामस के हमले में 27 वर्षीय महिला वेटरनरी ऑफिसर की मौत; तापमान जांचने के दौरान हुआ हादसा

Karnataka : कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले स्थित त्यावारेकोप्पा लायन एंड टाइगर सफारी