,

Ganesh Chaturthi 2024: आज से 10 दिनों तक धूमधाम से होगी गणपति बप्पा की पूजा, देश के कोने-कोने से आई अनोखी तस्वीरें, देखें

गणेश चतुर्थी का पर्व आज यानी 7 सितंबर से शुरू हो रहा है। इस पर्व को देशभर में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है लेकिन महाराष्ट्र में गणेश चतुर्थी को लेकर अलग ही उत्साह देखने को मिलता है। दस दिनों तक चलने वाले इस महाउत्सव में गणपति की स्थापना की जाती है। इस खास पर्व को लेकर लोग अपने दोस्तों, रिश्तेदारों को जमकर बधाईयां दे रहे हैं। तो चलिए आपको दिखाते हैं कुछ ऐसी तस्वीरें जहां लोग बप्पा की भक्ति में डूबे नजर आ रहे हैं।

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में गणेश चतुर्थी के अवसर पर लालबागचा राजा मंदिर में भक्तों की उमड़ी भीड़। यहां श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की।

गणेश चतुर्थी के अवसर पर सिद्धिविनायक मंदिर में पहली आरती की गई। इस दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई।

महाराष्ट्र के पुणे में श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपति मंदिर में गणेश चतुर्थी उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है।

महाराष्ट्र के नागपुर में गणेश चतुर्थी के अवसर पर श्री गणेश मंदिर टेकड़ी में आरती की गई।

तमिलनाडु के थूथुकुडी जिले में शुभ मुगुरथा दिवस और गणेश चतुर्थी के अवसर पर केले के पत्तों की मांग बढ़ गई है।

तमिलनाडु के कोयंबटूर में गणेश चतुर्थी के अवसर पर श्रद्धालु पूजा और दर्शन के लिए पुलियाकुलम विनयगर मंदिर पहुंच रहे हैं। यहां लोगों ने गणपति बप्पा मोरया के नारे लगाए।

गुजरात के अहमदाबाद में गणेश चतुर्थी के अवसर पर वस्त्रपुर ना महागणपति मंदिर में सुबह की आरती की गई।

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिन…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में 20 हजार…