फिल्म ‘छावा’ से अभिनेत्री रश्मिका का फर्स्ट लुक रिलीज

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

मुंबई : बालीवुड एक्टर विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर अपकमिंग फिल्म ‘छावा’ से अभिनेत्री का फर्स्ट लुक निर्माताओं ने रिलीज कर दिया है। मैडॉक फिल्म्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रश्मिका मंदाना के फर्स्ट लुक को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “हर महान राजा के पीछे ताकत से भरी रानी खड़ी होती है। महारानी येसूबाई के रूप में रश्मिका मंदाना का परिचय, स्वराज्य का गौरव है।” पोस्टर में अभिनेत्री शाही अंदाज में दिखीं। लाल साड़ी, सोने के गहने, हरी चूड़ियों के साथ वह मराठी बिंदी में नजर आईं। पोस्टर में अभिनेत्री मराठा साम्राज्य की महारानी येसूबाई की भूमिका में हैं। पोस्टर को रश्मिका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर भी शेयर किया और बताया कि छावा का ट्रेलर बुधवार को रिलीज होगा। शिवाजी सावंत के मराठी उपन्यास ‘छावा’ पर बनी फिल्म में विक्की कौशल मराठा राजा छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका में नजर आएंगे। लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी फिल्म में अक्षय खन्ना अहम भूमिका में दिखाई देंगे। आशुतोष राणा, दिव्या दत्ता, नील भूपालम, संतोष जुवेकर और प्रदीप रावत भी अहम भूमिकाओं में हैं। विक्की और रश्मिका स्टारर छावा 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मैडॉक फिल्म्स ने छावा का निर्माण किया है। संगीत ए.आर. रहमान ने दिया है। सिनेमैटोग्राफी सौरभ गोस्वामी की है, जबकि मनीष प्रधान ने संपादन का काम संभाला है। रश्मिका मंदाना के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री के पास सलमान खान स्टारर सिकंदर है, जिसका निर्देशन ए.आर. मुरुगादॉस ने किया है।

Condolence Visit: बलरामपुर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा जिला अध्यक्ष के शोकाकुल परिवार से की मुलाकात

Condolence Visit: भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल के घर पहुंचे मुख्यमंत्री बलरामपुर

Deer Rescue: मगरलोड में सूखे कुएं में गिरा चीतल, वन अमले ने किया ऐसे रेस्क्यू

Deer Rescue: पानी की तलाश में गांव पहुंचा चीतल, सूखे कुएं में

Road Accident: रायपुर में तेज रफ्तार ऑटो पलटा, दो बच्चे घायल, बड़ा हादसा टला

Road Accident: अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा ऑटो Road Accident: रायपुर में

Lucknow : भर्ती परीक्षाओं में अब नहीं चलेगा ‘विवादित’ कंटेंट: सीएम योगी की बोर्डों को सख्त हिदायत

Lucknow उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतियोगी परीक्षाओं की शुचिता

15-march-2026 का राशिफल

15-march-2026 का राशिफल ♈ मेष (Aries):आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा।

Madhya Pradesh वन नेशन, वन हेल्पलाइन’ पहल को मध्यप्रदेश में मिली मजबूती

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने महिलाओं और बच्चों की