फिरोज़ाबाद: थार की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत, एक गंभीर घायल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Firozabad: Bike rider killed in Thar collision, one seriously injured

REPORT- PREMPAL SINGH

फिरोज़ाबाद जिले के थाना मक्खनपुर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। आदमपुर गांव के पास तेज़ रफ्तार थार कार ने बाइक सवार मजदूरों को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। तीसरे मजदूर को हल्की चोटें आई हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, तीनों मजदूर सुबह फैक्ट्री में ड्यूटी खत्म करके घर लौट रहे थे। रास्ते में एक साथी पेशाब करने के लिए थोड़ा आगे चला गया, जबकि बाकी दो मजदूर कच्चे रास्ते पर खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। तभी अचानक तेज़ रफ्तार थार कार आई और बाइक समेत दोनों को रौंदते हुए निकल गई।

हादसे में मजदूर अवधेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विजय प्रताप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। तीसरे साथी को मामूली चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल मजदूर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। पुलिस वाहन और चालक की तलाश में जुटी है तथा पूरे मामले की जांच कर रही है।

यह हादसा एक बार फिर तेज़ रफ्तार वाहनों की वजह से बढ़ते सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता खड़ी करता है।

Bilaspur assault case: बिलासपुर में सामूहिक हमला, मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, 10 आरोपी गिरफ्तार

Bilaspur assault case: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 29 अप्रैल 2026, बुधवार का दिन भगवान गणेश और बुध ग्रह

OBC Census Controversy : जनगणना में OBC कॉलम नहीं होने पर बवाल, 27% आरक्षण को लेकर उठे सवाल

OBC Census Controversy : पिछड़ा वर्ग ने जताई नाराजगी, जनसंख्या आंकड़ों की

Traditional Wedding Procession : सेलूद में बैलगाड़ी पर निकली अनोखी बारात, सादगी और परंपरा ने जीता दिल

Traditional Wedding Procession : लग्जरी कार छोड़ दूल्हा पहुंचा बैलगाड़ी से, बिना

Bhopal मंत्री-परिषद की बैठक में विकास योजनाओं के लिये 26 हजार 800 करोड़ रूपये की स्वीकृति

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में

Godda: पुलिया से टकराई तेज रफ्तार बाइक, महिला की मौके पर ही मौत; दो बच्चे घायल, एक की हालत गंभीर

Godda जिले के मेहरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजितपुर-खिरौंधी मुख्य मार्ग पर मंगलवार

Madhya Pradesh में ‘जंगली भैंसों का पुनर्स्थापन’ अभियान, 4 जंगली भैंसे छोड़े, 50 और लाने की तैयारी

Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश में वन्यजीव संरक्षण और जैव-विविधता संवर्धन को नई गति

Bhiwani: कुत्ता आने से पेड़ से टकराई मोटरसाइकिल, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

Report by: JD Duggal Bhiwani: हरियाणा के भिवानी जिले में दर्दनाक सड़क

Harda टिमरनी में दरिंदगी: रेलवे ट्रैक पर बांधे गए मवेशी, ट्रेन की चपेट में आने से 7 गौवंश की दर्दनाक मौत

संवाददाता-राजेंद्र बिल्लौरे Harda मध्य प्रदेश के हरदा जिले के छिदगांवमेल क्षेत्र में

Bhimtal: मोरा गांव में पिंजरे में कैद हुआ गुलदार, वन विभाग को बड़ी सफलता

Report by: Bhuwan Singh Bhimtal: नैनीताल जिले के भीमताल क्षेत्र के मोरा