fertilizer scam : खाद वितरण योजना में बड़ा घोटाला उजागर
fertilizer scam : मध्य प्रदेश के पिछोर क्षेत्र से एक बड़ा आर्थिक घोटाला सामने आया है, जहां खाद वितरण योजना में करीब 1 करोड़ 30 लाख रुपये के गबन का मामला दर्ज किया गया है। यह मामला जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की शिकायत के बाद उजागर हुआ। जानकारी के अनुसार, बैंक द्वारा ग्रामीण सहकारी समितियों को किसानों के लिए खाद वितरण हेतु सरकारी दिशा-निर्देशों के तहत राशि दी जाती है, लेकिन आरोप है कि इस व्यवस्था का दुरुपयोग कर संबंधित प्रबंधकों ने धन का गबन किया।

fertilizer scam : तीन प्रबंधकों पर आरोप, पुलिस जांच जारी
fertilizer scam : जांच में पुट्टी समिति के सहायक प्रबंधक पंकज भार्गव पर 50 लाख रुपये से अधिक, अजयगढ़ समिति के नंदकिशोर शर्मा पर 26 लाख रुपये से ज्यादा और किटोरा समिति के नाथूराम स्वामी पर 53 लाख रुपये से अधिक के गबन के आरोप सही पाए गए हैं। बैंक प्रबंधन ने आरोपियों को कई बार नोटिस जारी किए, लेकिन राशि वापस नहीं की गई। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।
fertilizer scam : मामले में डबरा के एसडीओपी सौरभ कुमार ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में केस दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस घोटाले में और कौन-कौन शामिल हो सकता है।
READMORE : Anuppur lodge accident : मलबे में फंसे लोगों की तलाश तेज, NDRF और डॉग स्क्वॉड जुटे

