इटावा : हिंदू सेवा समिति के संस्थापक को मिली धमकियां, पुलिस से की शिकायत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Etawah: Founder of Hindu Seva Samiti receives threats, files police complaint

REPORT- KUMAR RAVI SINGH

इटावा। हिंदू सेवा समिति के संस्थापक प्रदीप शर्मा को सोशल मीडिया पर मिली धमकियों के बाद मामले में नया मोड़ आ गया है। प्रदीप शर्मा ने इन धमकियों को गंभीर बताते हुए पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत सौंपी है। शिकायत में कई लोगों पर जान–माल की धमकी देने, धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणियां करने का आरोप लगाया गया है।

प्रदीप शर्मा ने अपनी तथा परिवार की सुरक्षा की मांग करते हुए IPC की कई गंभीर धाराओं में कार्रवाई की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि लगातार मिल रही धमकियों से वह और परिवार भयभीत हैं तथा किसी भी अनहोनी की आशंका बनी हुई है।

पुलिस ने शिकायत पत्र प्राप्त होने की पुष्टि की है और मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, आरोपों की विवेचना कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टीम सोशल मीडिया पोस्ट और संबंधित खातों की भी जांच कर रही है।

Simhastha 2028 Ujjain : सिंहस्थ-2016 के अनुभव, 2028 का संकल्प,आस्था का महासंगम, आध्यात्मिक समागम

Simhastha 2028 Ujjain : स्वच्छ सिंहस्थ, स्वस्थ सिंहस्थ ही हमारा संकल्प,सिंहस्थ को

Rudhauli Bolero Fire Accident: रूधौली में चलती बोलेरो बनी आग का गोला: धू-धू कर जली गाड़ी, मची अफरातफरी

संवाददाता: उमंग पाण्डेय Rudhauli Bolero Fire Accident रूधौली थाना क्षेत्र के डुमरियागंज