Electricity Workers : ईपीएफ जमा न होने से नाराज कर्मचारी, रैली निकालकर सौंपा ज्ञापन
Reporter : Umesh Dahariya
Electricity Workers : कोरबा जिले में सब स्टेशन के बिजली कर्मी अपनी ईपीएफ, वेतन और अन्य मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। कर्मचारी संघ के बैनर तले बड़ी संख्या में कर्मियों ने रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। बताया जा रहा है कि राज्य बिजली वितरण कंपनी ने जिले के 58 सब स्टेशनों का संचालन ठेका कंपनी को सौंप रखा है, जहां ऑपरेटर ही कार्यभार संभालते हैं।

Electricity Workers : 216 ऑपरेटरों का ईपीएफ लंबित, गर्मी में बढ़ सकती है बिजली संकट
Electricity Workers : कर्मचारियों का आरोप है कि वर्ष 2024 में ठेका लेने वाली कंपनी ने 216 ऑपरेटरों का जनवरी से दिसंबर तक का 12 महीने का पीएफ ईपीएफओ में जमा नहीं कराया है। इसी मुद्दे को लेकर कर्मचारियों ने मोर्चा खोलते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। गर्मी के मौसम में बिजली कर्मियों के हड़ताल पर जाने से विभाग की मुश्किलें बढ़ गई हैं और इससे बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका भी जताई जा रही है।
read more : Korba Accident : कोरबा में नशे में धुत युवकों की कार दुकान में घुसी, बाल-बाल बचे लोग

