Eid Jaspur : ईद पर जसपुर में दिखा सौहार्द का माहौल
Eid Jaspur : ईद उल फितर के पावन अवसर पर देशभर की तरह उत्तराखंड के जसपुर क्षेत्र में भी त्योहार बड़े ही सौहार्दपूर्ण और अकीदत के साथ मनाया गया। नमाजियों ने ईदगाहों में पहुंचकर नमाज अता की और अमन-चैन व तरक्की के लिए दुआ मांगी।

Eid Jaspur : ईदगाहों में उमड़ी नमाजियों की भीड़
उधम सिंह नगर जिले के जसपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ईदगाहों में सुबह करीब 9 बजे बड़ी संख्या में नमाजी पहुंचे। जसपुर, बढ़ियोबाला, जुलाहान, जटवारा, मेघावाला, हजीरो, रामनगरवन और पतरामपुर सहित आसपास के गांवों से आए लोगों ने शांतिपूर्ण ढंग से नमाज अदा की। इस दौरान दिलशाद आलम ने नमाज अदा कराई।
Eid Jaspur : कौमी एकता की अनोखी मिसाल
इस मौके पर कौमी एकता की खूबसूरत तस्वीर भी देखने को मिली। हिंदू संगठनों और सिख समुदाय के लोगों के साथ-साथ विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। नमाज के बाद बाहर निकले लोगों के लिए मीठे पानी और लंगर की व्यवस्था की गई।

Eid Jaspur : ईद मिलन में गले मिलकर दी बधाई
ईद मिलन कार्यक्रम के दौरान लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। आरिफ हुसैन और कुलदीप सिंह सहित कई लोगों ने भाईचारे और एकता का संदेश दिया।
Eid Jaspur : सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
त्योहार के दौरान शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। पूरे कार्यक्रम के दौरान व्यवस्था शांतिपूर्ण रही और कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।
READ MORE : Aligarh में कुदरत का अजीब करिश्मा: एक धड़ और दो सिर वाले बच्चों को देख मां को लगा सदमा, अस्पताल में तोड़ा दम

