Earthquake तिब्बत सहित भूटान, बांग्लादेश में भूकंप, 38 की मौत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

नई दिल्ली: तिब्बत और नेपाल में भूकंप से कई लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि भूकंप की तीव्रता 7.1 थी। इसके साथ भारत और बांग्लादेश में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। वहीं भूटान में भी इसका असर देखने को मिला। कुल मिलाकर चीन के क्षेत्र वाले तिब्बत में कई लोगों के मारे जाने की खबर सामने आई है।

earth quake in tibbaet
PHOTO: EARTH QUAKE IN TIBBET

भूकंप में 36 लोगों की मौत

यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, नेपाल और भारत के सिक्किम की सीमा के पास चीन के कंट्रोल वाले तिब्बत क्षेत्र में सुबह 7.1 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र नेपाल के लोबुचे से करीब 91 किमी दूर था। भूकंप के झटके भूटान और बांग्लादेश के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए। चीन के बयान में बताया गया कि नेपाल सीमा के पास तिब्बत क्षेत्र में आए शक्तिशाली भूकंप में कम से कम 36 लोगों की मौत हुई है और 38 लोग घायल हैं। भारतए नेपाल और बांग्लादेश में मंगलवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग घरों से निकलकर सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, तिब्बत में थोड़ी.थोड़ी देर में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिपोर्ट के अनुसार, सुबह स्थानीय समयानुसार करीब 7.00 बजे दक्षिण.पश्चिम चीन के शिजांग इलाके में 4.7 तीव्रता का भूकंप आया। इसके बाद भी कई बार झटके महसूस किए गए।

ईरान और भारत में भी आया भूकंप
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, बीती रात दक्षिणी ईरान में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.5 मापी गई है। भूकंप का केंद्र धरती के नीचे 10 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत फैल गई। हालांकि, कोई क्षति की खबर सामने नहीं आई। भारत में पूर्वोत्तर राज्यों के अलावा पश्चिम बंगाल और बिहार में कई जगहों पर भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। जानकारी के अनुसार, भूकंप के कारण जानमाल और क्षति के बारे में कोई जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

Lucknow : भर्ती परीक्षाओं में अब नहीं चलेगा ‘विवादित’ कंटेंट: सीएम योगी की बोर्डों को सख्त हिदायत

Lucknow उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतियोगी परीक्षाओं की शुचिता

15-march-2026 का राशिफल

15-march-2026 का राशिफल ♈ मेष (Aries):आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा।

Madhya Pradesh वन नेशन, वन हेल्पलाइन’ पहल को मध्यप्रदेश में मिली मजबूती

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने महिलाओं और बच्चों की

Ambikapur में ई-रिक्शा गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Report by: Dinesh Gupta Ambikapur: अंबिकापुर शहर में एक ई-रिक्शा गोदाम में

Bhagalpur व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Report by: Sanjeev Kumar Bhagalpur: भागलपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला विधिक