,

Durg Family Suicide Case: आर्य नगर में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से सनसनी

Durg Family Suicide Case

Durg Family Suicide Case: पति-पत्नी फांसी पर लटके मिले, बच्चे मृत अवस्था में

Durg Family Suicide Case: दुर्ग के मोहन नगर थाना क्षेत्र स्थित आर्य नगर में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। घटनास्थल पर पति गोविंद साहू (45 वर्ष) और पत्नी चंचल साहू (40 वर्ष) फांसी पर लटके हुए मिले, जबकि उनकी बेटी दृष्णा साहू (13 वर्ष) और बेटा यशांत साहू (11 वर्ष) मृत अवस्था में कमरे में पड़े मिले।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया।


Durg Family Suicide Case: सुसाइड नोट मिला, पारिवारिक विवाद की आशंका

मौके पर पहुंची एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें पारिवारिक विवाद का जिक्र किया गया है। फिलहाल पुलिस नोट की जांच कर रही है और पूरे मामले की हर पहलू से पड़ताल की जा रही है।

मोहन नगर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और भय का माहौल बना हुआ है।


read also: Gold Silver Price: 10 ग्राम सोना ₹1.59 लाख के पार, चांदी ₹1,494 सस्ती

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…

CJP प्रदर्शन पर भड़कीं Kunickaa Sadanand, मोदी सरकार से पूछे तीखे सवाल

Kunickaa Sadanand : अभिनेत्री कुनिका सदानंद एक बार फिर अपने बयान को…

सगाई तोड़ने के बाद फिर साथ आए Prithvi Shaw Akriti Agarwal, एक्ट्रेस ने बताई अलग होने की वजह

Prithvi Shaw Akriti Agarwal : भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और अभिनेत्री व…

Pakistan में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी रहीम बाबा एक्सप्रेस, 5 की मौत और 30 घायल

Pakistan: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मंगलवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. डोंगरगढ़ में मां-बेटे की हत्या,…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. दमोह से रवाना होगी सनातन…

Chanakya Niti 13 October 2026: सफलता चाहिए तो आज ही अपनाएं चाणक्य की ये 5 नीतियां

Chanakya Niti 13 October 2026: आचार्य चाणक्य को प्राचीन भारत के प्रमुख…