,

दुर्ग: मोहन नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Durg: Big action by Mohan Nagar police

मारपीट और बलवा के 5 आरोपी व 2 अपचारी बालक गिरफ्तार

दुर्ग। मोहन नगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मारपीट और बलवा के मामले में 5 आरोपियों एवं 2 अपचारी बालकों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों पर शराब पीने के लिए पैसों की मांग कर डंडा और रॉड से मारपीट कर चोट पहुँचाने का गंभीर आरोप है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी एवं अपचारी बालकों ने एक व्यक्ति से शराब पीने के लिए पैसे मांगे थे। जब पीड़ित ने पैसे देने से इनकार किया, तो आरोपियों ने डंडा और रॉड से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मोहन नगर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की और क्षेत्र में दबिश देकर सभी को पकड़ने में सफलता हासिल की।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों एवं अपचारी बालकों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण के लिए लगातार अभियान जारी रहेगा।

आज का राशिफल 27 अप्रैल 2025: जानें अपनी राशि का भविष्य

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: कल का राशिफल 16 अक्टूबर 2026: शुक्रवार का दिन…

MP Congress Homecoming Campaign : कांग्रेस का ‘घर वापसी’ अभियान, मजबूत होगा संगठन

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव MP Congress Homecoming Campaign : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव…

Netflix में बड़ी छंटनी, करीब 1,000 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी; 2022 के बाद सबसे बड़ी कटौती

BY: Yoganand Shrivastva Netflix दुनिया की प्रमुख वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनियों में शामिल…

Yogi Adityanath Mirzapur Visit: मिर्जापुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन-पूजन

Yogi Adityanath Mirzapur Visit उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिर्जापुर पहुंचे।…