Dumka: आसनबनी में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, दो युवकों की मौत, तीन की हालत गंभीर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Dumka

रिपोर्टर -आगस्टीन हेम्बरम

Dumka दुमका जिले के रानीश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत आसनबनी मिशन रोड पर गुरुवार की देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए।

पुलिस की तत्परता से अस्पताल पहुंचे घायल

Dumka हादसे के वक्त रानीश्वर थाने के पुअनि वीरबल राम पुलिस बल के साथ आसनबनी परीक्षा केंद्र की ओर जा रहे थे। उन्होंने तुरंत मोर्चा संभाला और घायलों को पुलिस जीप से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) रानीश्वर पहुँचाया। वहां मौजूद डॉक्टर दीपक सिन्हा और स्वास्थ्य कर्मियों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें सिउड़ी रेफर कर दिया। थाना प्रभारी बलराम कुमार सिंह ने घटनास्थल पर पहुँचकर दोनों शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवाया।

मृतकों और घायलों की पहचान

Dumka हादसे में जान गंवाने वाले एक युवक की पहचान तिलाबनी गांव के रघुपाड़ा निवासी जागु हांसदा (25) के रूप में हुई है, जबकि दूसरे मृतक की पहचान की कोशिश की जा रही है। घायलों में दिगलपहाड़ी निवासी प्रकाश मरांडी (40) और जगु हांसदा (20) सहित सितुमटोला का रहने वाला मुंशी किस्कू (18) शामिल हैं। घायलों में से एक की स्थिति अभी भी अत्यंत गंभीर बनी हुई है।

साप्ताहिक हाट और शराब के अवैध बाजार ने बढ़ाई मुसीबत

Dumka स्थानीय लोगों के अनुसार, गुरुवार को आसनबनी में साप्ताहिक हाट (हटिया) के कारण काफी भीड़ रहती है। आरोप है कि यहाँ शराब का अवैध बाजार सजता है, जहाँ से शराब पीकर वाहन चालक तेज रफ्तार में बाइक चलाते हैं, जो अक्सर दुर्घटनाओं का कारण बनता है। इसके अलावा, एक गंभीर विडंबना यह भी रही कि दुर्घटना पीएचसी (PHC) आसनबनी के ठीक सामने हुई, लेकिन वहां डॉक्टर की अनुपलब्धता के कारण घायलों को 12 किमी दूर रघुनाथपुर ले जाना पड़ा, जिससे इलाज में देरी हुई।

Read this: Jamtara: परीक्षा केंद्र 70 किमी दूर शिफ्ट होने से छात्रों में उबाल, 9 फरवरी से शुरू होनी है परीक्षा

Deoghar: जंगल में मिले युवक-युवती के शव, प्रेम प्रसंग की आशंका

Report by: Imtiaz Ansari Deoghar: झारखण्ड के देवघर जिले के बुढ़ई थाना

Chaitra Navratri celebrations: महागौरी की पूजा कर CM योगी ने किया हवन, लोकमंगल की प्रार्थना की

Chaitra Navratri celebrations: चैत्र (वासंतिक) नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर मुख्यमंत्री एवं

Under-20 Football Championship: नारायणपुर बना चैंपियन, इंटर जिला फुटबॉल में दंतेवाड़ा को 4-1 से हराया

Under-20 Football Championship: छत्तीसगढ़ में फुटबॉल का रोमांच चरम पर देखने को

IDF soldier shortage: गाजा युद्ध के बीच इजरायल सेना में संकट, जनरल एयाल जमीर ने दी चेतावनी

IDF soldier shortage: इजरायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट

CG: Top 10

CG: 1. गर्मी से राहत के आसारछत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में आज

MP: Top 10

MP: 1. रामनवमी पर प्रदेश में बड़े आयोजनभोपाल में 2500 भंडारे हुए,

Chhindwara में पिकअप वाहन से टक्कर के बाद बस पलटी, 10 की मौत की खबर, 30 से ज्यादा घायल

Chhindwara bus accident : सिमरिया मंदिर के पास बड़ा हादसा मध्यप्रदेश के

Petrol Diesel : अफवाहों पर रोक के लिए SOP जारी, फेक न्यूज फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

Petrol Diesel : अफवाहों से बढ़ी चिंता, प्रशासन अलर्ट जिले में पेट्रोल

Dhanwal suspension : श्री धनवाल की याचिका पर जबलपुर उच्च न्यायालय ने नहीं दिया स्थगन

Dhanwal suspension : अपेक्स बैंक द्वारा दिनांक 22-3-26 को आदेश क्रमांक मप्रमु/13/केडर/प्रसं/2979

RAIPUR : आबकारी ठेकों और महादेव सट्टा मामले पर डिप्टी CM अरुण साव का कांग्रेस पर पलटवार

RAIPUR : आबकारी विभाग ठेका विवाद पर पलटवार रायपुर में आबकारी विभाग