Drug Injection Case : मुखबिर की सूचना पर हल्दीबाड़ी क्षेत्र में दबिश, मोटरसाइकिल से सप्लाई करने जा रहे थे आरोपी
Drug Injection Case : एमसीबी जिला के चिरमिरी क्षेत्र में नशीले इंजेक्शन के अवैध कारोबार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।जानकारी के अनुसार, चिरमिरी थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हल्दीबाड़ी 6 नंबर गोलाई के पास दो लोग मोटरसाइकिल से नशीले इंजेक्शन की सप्लाई करने जा रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की और मुख्य आरोपी रितेश समुदरे को उसकी महिला सहयोगी महीम खान के साथ पकड़ लिया।

पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर आरोपियों के पास से एक काले बैग में 32 नग नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए। पूछताछ के बाद दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
Drug Injection Case : चिरमिरी में लंबे समय से सक्रिय है नशे का नेटवर्क
चिरमिरी क्षेत्र में नशीले इंजेक्शन का कारोबार लंबे समय से फल-फूल रहा था। शातिर तस्कर अलग-अलग स्थानों पर इंजेक्शन छिपाकर रखते थे और जरूरत के अनुसार सप्लाई करते थे। एक इंजेक्शन की कीमत करीब 700 रुपए बताई जा रही है, जिससे क्षेत्र के युवा तेजी से इसकी चपेट में आ रहे थे।
Drug Injection Case : लगातार कार्रवाई से माफिया में हड़कंप
थाना प्रभारी विजय सिंह के पदभार संभालने के बाद से इस अवैध कारोबार पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। पुलिस की सख्ती के चलते नशे के कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति है।थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि नशीले पदार्थों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और क्षेत्र को नशामुक्त बनाने के लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी।

