दिल्ली ब्लास्ट में डॉ. उमर का नाम आया सामने: परिवार बोला – ‘वो तो सिर्फ किताबों में खोया रहता था’

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY; Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली: दिल्ली के लाल किले के पास हुए धमाके के बाद जांच एजेंसियों की नजर अब फरीदाबाद और जम्मू-कश्मीर के पुलवामा तक पहुंच गई है। फरीदाबाद के एक टेरर मॉड्यूल के खुलासे में पुलवामा निवासी डॉ. उमर का नाम सामने आया है, जो हरियाणा की अल-फलाह यूनिवर्सिटी में कार्यरत थे धमाके के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने डॉ. उमर की मां और दो भाइयों — आशिक अहमद और जहूर अहमद को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। परिवार को इस बात पर यकीन नहीं है कि उमर किसी भी आतंकी गतिविधि में शामिल हो सकते हैं।

उनकी भाभी ने बताया,

“हमें यकीन नहीं होता कि वो ऐसा कुछ कर सकते हैं। उन्होंने हमेशा पढ़ाई को ही जीवन का मकसद माना। आखिरी बार शुक्रवार को उनसे बात हुई थी। उन्होंने कहा था कि लाइब्रेरी में पढ़ाई कर रहा हूं। वो तो किताबों के अलावा कुछ जानते ही नहीं थे — सच में ‘वो किताबी कीड़ा’ था।”

परिवार का कहना है कि डॉ. उमर की मां ने कठिन परिस्थितियों में अपने बच्चों को पढ़ाया। भाभी ने कहा,

“मां ने बहुत गरीबी देखी है। हमने हमेशा यही सोचा कि अब उमर परिवार की उम्मीदों को पूरा करेंगे। वो ही घर के कमाने वाले बने थे।”

जांच एजेंसियों ने डॉ. उमर की मां का डीएनए सैंपल भी लिया है, ताकि यह पुष्टि की जा सके कि दिल्ली ब्लास्ट में मारे गए व्यक्ति की पहचान उमर से मिलती है या नहीं।

गौरतलब है कि 10 नवंबर को दिल्ली के लाल किले के सामने हुंडई i10 कार में हुए धमाके में 10 लोगों की मौत और 20 से अधिक घायल हुए थे। उसी दिन जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जैश-ए-मोहम्मद (JeM) और अंसार गजवत-उल-हिंद (AGuH) से जुड़े एक आतंकी मॉड्यूल का भी पर्दाफाश किया था।

फरीदाबाद से 2,900 किलोग्राम IED बनाने का सामान, भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए थे। यह बरामदगी अल-फलाह यूनिवर्सिटी के ही एक अन्य शिक्षक डॉ. मुजम्मिल शकील के पास से हुई थी।फिलहाल जांच एजेंसियां दिल्ली धमाके और फरीदाबाद मॉड्यूल के बीच के संबंधों की गहन पड़ताल में जुटी हैं।

Khatu Shyam Devotees: पाप मोचनी एकादशी पर रींगस रेलवे स्टेशन पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Khatu Shyam Devotees: खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए देशभर से पहुंचे भक्त

Chennai में सिलेंडर धमाके से दहल उठा नवल्लूर: दो मासूम बच्चों की मौत

Chennai : तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के बाहरी इलाके नवल्लूर में रविवार

Traffic Enforcement: कोरबा में यातायात पुलिस का अभियान, सड़क जाम करने वाले ट्रेलर वाहनों पर कार्रवाई

Traffic Enforcement: बेतरतीब खड़े ट्रेलरों पर चलानी कार्रवाई कोरबा शहर की यातायात

Condolence Visit: बलरामपुर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा जिला अध्यक्ष के शोकाकुल परिवार से की मुलाकात

Condolence Visit: भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल के घर पहुंचे मुख्यमंत्री बलरामपुर

Deer Rescue: मगरलोड में सूखे कुएं में गिरा चीतल, वन अमले ने किया ऐसे रेस्क्यू

Deer Rescue: पानी की तलाश में गांव पहुंचा चीतल, सूखे कुएं में

Road Accident: रायपुर में तेज रफ्तार ऑटो पलटा, दो बच्चे घायल, बड़ा हादसा टला

Road Accident: अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा ऑटो Road Accident: रायपुर में

Lucknow : भर्ती परीक्षाओं में अब नहीं चलेगा ‘विवादित’ कंटेंट: सीएम योगी की बोर्डों को सख्त हिदायत

Lucknow उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतियोगी परीक्षाओं की शुचिता