,

डोंगरगढ़: मां बमलेश्वरी मंदिर रोपवे ट्रॉली हादसा, भाजपा नेता घायल

- Advertisement -
Ad imageAd image
Dongargarh: Maa Bamleshwari Temple ropeway trolley accident, BJP leader injured

राजनांदगांव, छत्तीसगढ़ – डोंगरगढ़ स्थित प्रसिद्ध मां बमलेश्वरी मंदिर के रोपवे में आज एक बड़ा हादसा हो गया। रोपवे ट्रॉली अचानक गिर गई, जिससे उसमें सवार कई लोग घायल हो गए। हादसे के समय ट्रॉली में भाजपा के वरिष्ठ नेता राम सेवक पैकरा, भरत वर्मा, दया सिंह और मनोज अग्रवाल मौजूद थे।

इस दुर्घटना में भरत वर्मा के हाथ में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि अन्य नेताओं को भी हल्की-फुल्की चोटें आई हैं। सभी को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रॉली अचानक झटका खाकर नीचे गिर गई, जिससे सवार लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि यह हादसा रोपवे के मेंटेनेंस में भारी लापरवाही के कारण हुआ है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी डोंगरगढ़ रोपवे में कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। हर बार केवल जांच के आदेश देकर मामले को रफा-दफा कर दिया जाता है।

इस हादसे ने एक बार फिर मंदिर दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों और नेताओं ने प्रशासन से तत्काल उच्च स्तरीय जांच की मांग की है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Chanakya Niti: रक्षाबंधन पर भाई-बहन को जरूर बताएं चाणक्य की ये 7 बातें, जिंदगी भर आएंगी काम

Chanakya Niti: रक्षाबंधन सिर्फ भाई-बहन के रिश्ते को सेलिब्रेट करने का त्योहार

Deoghar Congress Protest: चंदा चोरी और खान-खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में कांग्रेस का धरना

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Deoghar Congress Protest झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश

Bhopal: अटूट विश्वास का पर्व रक्षाबंधन – राजकुमार बरूआ

"येन बद्धो बलिराजा दानवेन्द्रो महाबलः।तेन त्वामभिबध्नामि रक्षे मा चल मा चल॥लिप्यंतरण:" रक्षाबंधन

Indore: H1N1 को लेकर विशेषज्ञ की सलाह, कहा- डरना नहीं, संभलना होगा

Indore: मानसून के दौरान इन्फ्लुएंजा-ए (H1N1) यानी स्वाइन फ्लू के मामलों में