नई दिल्लीः अमेरिका में आज 47वें राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण समारोह होना है। जिसके चलते दुनियाभर के नेता शपथ ग्रहण समारोह में पहुंच सकते है। बता दें कि भारत से विदेश मंत्री विदेश मंत्री डॉण् एसण् जयशंकर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। वहीं शपथ ग्रहण समारोह में उद्योगपति मुकेश अंबानी अपनी पत्नी नीता अंबानी के साथ पहुंचेगे। बता दें कि यह 60वां उद्घाटन शपथ ग्रहण समारोह है। बताया जा रहा है कि डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिका के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस जॉन रॉबर्ट्स की उपस्थिति शपथ दिलाई जाएगी। इसके साथ ही जेडी वेंस को उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ दिलाई जाएगी
इन विदेशी राजनेताओं के शामिल होने की संभावना
इस दौरान अनेक विदेशी राजनेताओं के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की संभावना है। इनमें अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेईए इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनीए इक्वाडोर के राष्ट्रपति डैनियल नोबोआए अल सल्वाडोर के राष्ट्रपति नईब बुकेले ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो और पोलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री मातेज मोराविक शामिल हैं।
ट्रंप ठंड के बीच लेंगे शपथ
ऐसे में संयुक्त राज्य अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण का समारोह भीषण ठंड के कारण कैपिटल के बाहर नहीं अंदर रोटुंडा में होगा। इस संबंध में ट्रंप ने कहाए “ठंड की वजह से मैंने प्रार्थनाओं और अन्य भाषणों के अलावा उद्घाटन भाषण को यूनाइटेड स्टेट्स कैपिटल रोटुंडा में देने का आदेश दिया है।
राष्ट्रपति बनने के बाद सबसे पहले भारत आएंगे डोनाल्ड ट्रंप!….यह भी पढ़े





